शोक : पत्रकार अभिमन्यु सिंह की माता स्मृतिशेष रंजना सिंह को गणमान्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
🔴 पत्रकार अभिमन्यु सिंह की मां स्मृतिशेष रंजना सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
🔴 सम्पींडन कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारी नेता,स्वजन और पत्रकार।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय के गोरपार के स्थानीय निवासी हिन्दुस्तान दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सह एनजेए के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की माता स्व.रंजना देवी के निधनोपरांत आमंत्रित पदाधिकारी, नेता,प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि,पत्रकार और गणमान्यों द्वारा बुधवार को उनके आवास पर पहुंचकर तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बताते चलें कि पत्रकार अभिमन्यु सिंह की माता तथा भाजपा जिला मंत्री विवेकानन्द सिंह की भाभी स्मृतिशेष रंजना सिंह का निधन 9 जनवरी 2025 दिन-गुरूवार को रात्री 01:55 बजे हुआ था। इनका सम्पींडन कर्म एवं शांति भोज बुद्धवार 22 जनवरी को सम्पन्न हुआ।
श्राद्ध के अन्तिम कार्यक्रम के दिन हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सह एनजेए के अनुमंडल उदाकिशुनगंज के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं भाजपा नेता विवेकानंद सिंह से इनके मित्रों,नेताओं, शुभचिंतकों और पदाधिकारियों ने मिलकर सांत्वना दी और तैल चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इनके निधन पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा,प्रभात खबर के पत्रकार कोनैन बसीर,दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,दैनिक भास्कर के पत्रकार गुड्डू कुमार ठाकुर,प्रभात खबर के पत्रकार सुमन कुमार सिंह एवं दैनिक आजतक एवं प्रात:किरण के पत्रकार पुष्पम कुमार ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इस अवसर पर एनजेए के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा,पत्रकार पुष्पम कुमार,भाजपा नेत्री बुलबुल सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह,समाजसेवी वसंत कुमार के साथ अभिमन्यु सिंह,विवेकानन्द सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक