रेल सुविधा : बिहारीगंज से बिहपुर आरईटी सर्वे स्वीकृत

🔴 डॉ.बिट्टू कुमार ने  2023 में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सात सुत्री मांग की थी।

🔴 आरईटी सर्वे में बिहारीगंज से बिहपुर स्वीकृत।

रिपोर्ट: पवन कुमार झा/पटना।

        (डॉ.बिट्टू कुमार की फाईल फोटो)

बीएन मंडल विश्वविद्यालय आंतरिक परिवाद समिति सदस्य सह विज्ञान संकाय के काउंसिल मेंबर डॉ.बिट्टू कुमार ने प्रधानमंत्री को बिहारीगंज से रेलवे विस्तार को लेकर 7 सूत्री मांग पत्र 28 अगस्त 2023 को प्रेषित किया था। 

                जिसके बाद रेलवे विभाग द्वारा 28 दिसम्बर 2024 को पूर्व मध्य रेल के उप मुख्य अभियंता (निर्माण/ उत्तर) अविनाश कुमार द्वारा उन्हें बिंदुवार जवाब दिया गया है। पत्र में श्री साहनी ने बताया कि बिहारीगंज से बिहपुर वाया चौसा पचरासी का आरईटी सर्वे हो गया है तथा बिहारीगंज से कुर्सेला वाया धमदाहा का रेलवे बोर्ड द्वारा एस्टीमेट पार्ट स्वीकृत हो चुका है। जबकि अन्य रेल विस्तारीकरण के लिए जनप्रतिनिधि के माध्यम से रेलवे बोर्ड के स्वीकृति के उपरान्त ही कार्य करना सम्भव है। 

               इस बाबत बिट्टु कुमार ने बताया कि बिहारीगंज एक घनी आबादी वाला शहर होने के साथ एक बेहतरीन बाजार भी है। कृषकों को अपने माल का आयात निर्यात में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन नहीं होने से आयात-निर्यात पर खर्च बढ़ जाता है। जो प्रत्यक्ष रूप से आम व्यक्तियों के जेब पर असर पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए बिहारीगंज से विभिन्न जगहों के लिए रेल विस्तार करना आवश्यक है। 

           जिसमें 1. बिहारीगंज से आलमनगर होते हुए पसराहा रेलवे स्टेशन वाया सुल्तानगंज।

2.बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज , ग्वालपाड़ा होते हुए मधेपुरा।

3. बिहारीगंज से बैजनाथपुर होते हुए मुरलीगंज,भरगामा,रानीगंज,फारबिसगंज। 

4. बिहारीगंज से धमदाहा होते हुए कुर्सेला (कटिहार)।

5. बिहारीगंज से सीमरी बख्तियारपुर (सहरसा)।

6.बिहारीगंज से कुमारखंड,जदिया, त्रिवेणीगंज,पीपड़ा,राघोपुर,निर्मली।

7. बिहारीगंज से पुरैनी,चौसा कदवा होते हुए नवगछिया तक रेल विस्तार की मांग की गई थी।

               उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग ने इसे पॉजिटिव लेकर पत्र जारी की है। पत्र पूर्व मध्य रेल पटना के मुख्य अभियंता ने सभी सात विंदुओं पर जबाव देते हुए कुछ कार्य स्वीकृति तथा शेष जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रेलवे द्वारा स्वीकृति के उपरांत कार्य को संभव बताया है।

              अब आगे देखना है कि रेलवे का यह कार्य कब शुरू किया जाता है। जिससे इस क्षेत्र की यात्री और व्यापारी रेल सुविधा का आनंद लें सके।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां