बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल
🔴 एससी-एसटी केश में बुधामा पंचायत के मुखिया गिरफ्तार।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पंकज सिंह के विरुद्ध वर्ष 2023 में मधेपुरा एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज हुआ था। जहां कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद उदाकिशुनगंज पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार किया।
इस मामले में उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट वारंट जारी होने की स्थिति में मुखिया पंकज सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार दो अप्रैल 2023 को मधेपुरा एससी-एसटी थाना में बुधामा पंचायत के उपमुखिया परमानंद ऋषिदेव ने मुखिया पंकज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में उपमुखिया परमानन्द ने बताया था कि नौ नवंबर 2022 को विभिन्न योजनाओं को लेकर आमसभा की बैठक मुखिया द्वारा बुलाई गई थी। जिसमें उक्त पंचायत के सभी वार्ड सदस्य,कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, आवास सहायक के अलावा स्थानीय ग्रामीण अरूण सिंह भी मौजूद थे। आयोजित आमसभा में अरूण सिंह ने बुधामा पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य में धांधली बरतने की बात रखी। इसी बात को लेकर भरी आमसभा में मुखिया ने गड़बड़ी का मामला उठाने वाले व्यक्ति को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहीं भी शिकायत पर कुछ भी नहीं बिगड़ने की बात कही थी। इस मामले को लेकर बुधामा के ग्रामीण अरुण सिंह ने प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय उदाकिशुनगंज में पत्राचार किया। इसकी शिकायत लेकर संबंधित अधिकारी के पास कई लोग पहुंचे। वहां पर मुखिया भी आए थे। जहां मुखिया परमानन्द ऋषिदेव (उपमुखिया) को देखकर आग बबूला हो गए। मुखिया उपमुखिया को देखकर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देते हुए गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जगह-जगह अधिकारियों से शिकायत की गई थी। जब कहीं से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एससी-एसटी थाना मधेपुरा में मामला दर्ज कराया गया। इधर दूसरी ओर मुखिया पंकज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बुधामा पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक