संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोक मंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक खाड़ा में संपन्न,बारह सुत्रीय मांगों सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

चित्र
🔴 लोक मंच की मजबूती और सामाजिक भागीदारी पर हुआ मंथन। 🔴 सभी आगंतुकों का माला और पाग  पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया गया। 🔴 जवाहर मिश्रा और पंडित मोहनानंद झा सहित दो संरक्षक और ग्यारह सदस्य का हुआ चयन। 🔴 ब्राह्मण समाज को लोक मंच से जुड़ने की हुई अपील। 🔴 नवम्बर में पटना चलने का किया गया आग्रह। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल के खाड़ा पंचायत में शनिवार को श्री श्यामानंद झा के दरवाजे पर लोकमंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जहां जवाहर मिश्रा ने की वहीं पर्यवेक्षक के रूप में नंदन ठाकुर और जिला संयोजक राजेश कुमार झा व ग्राम पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर सहित अन्य की गरिमामई उपस्थिति रही।  मंच संचालन सुबोध चौधरी गणगण व चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में प्रमोद मिश्रा,रामाशंकर झा,मनीष वत्स,प्रेमरंजन झा,पंकज कुमार झा, गंगेश कुमार झा,अभिषेक आचार्य,ध्रुव कुमार झा सहित समाज के कई गणमान्यों ने जिले के विभिन्न सूदूरवर्ती क्षेत्रों से भाग लिया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित सदस्यों ने परशुराम क...

गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का खाड़ा पंचायत सरकार भवन में हुआ आयोजन

चित्र
🔴 गांधी जयंती पर पंचायत के हर वार्ड से पहुंचे लोग। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।  मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ ग्राम कचहरी खाड़ा की सरपंच मुन्नी देवी,न्याय सचिव भास्कर झा, वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर, राजकिशोर राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा, पीआरएस विकास कुमार सहित कई अन्य वार्ड सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने गांधी जी की जीवनी की संक्षेप में महत्वपूर्ण बातों की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण विकास विभाग पटना एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मधेपुरा के ...