खाड़ा के एक ही वार्ड से निकली एक साथ दो अर्थी, दो लड़के की पोखर में डूबने से हुई थी मौत

🌑 खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर -6 से एक साथ बुधवार की सुबह निकली दो अर्थी।

🌑 दोनों की मंगलवार को पोखर में डूबने से हुई थी मौत।

🌑 करण 16 वर्ष का तो पुष्कर 11 वर्ष का था।

🌑 आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव बराबर लेते रहे हाल-चाल।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत में पोखर में डूबने से खाड़ा के ही दो परिवार के दो लड़के की मौत हो गई। 

वाकया 16 जूलाई मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे (01:30) की है। खाड़ा वार्ड नंबर-6 निवासी श्याम सिंह का पुत्र करण सिंह उम्र करीब-16 वर्ष एवं प्रेमकांत ठाकुर का पुत्र-पुष्कर कुमार उम्र करीब 11 बर्ष शौच के लिए घर से एक साथ निकला था।

गांव में संचालित खाड़ा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 200 मीटर उत्तर नहर से सटे पूर्व बने अमोद सिंह के निज पोखर में दोनों लड़के का शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि दोनों लड़के का शौच के क्रम में पोखर में डूबकर मौत हुई है। 

आसपास खेत में घान की रोपनी कर रहे मजदूरों का कहना है कि दोनों लड़का शौच के बाद पोखर में नहाने के लिए अंदर घुसा। दोनों नहाते-नहाते करीब-करीब 20 फीट गड्ढे वाली उक्त पोखर के आगोश में समा गया। हल्ला होने के कुछ देर बाद पहूंचें ग्रामीणों में दो युवा तैराक ने पोखर में छलांग लगाकर खोजने की कोशिश की। पहली बार में वो खोजने में नाकामयाब रहे। तत्पश्चात दूसरे बार उनलोगों ने पुनः एक बार पोखर की तह में जाकर दोनों मृतक को बाहर निकाला। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को पकड़े हुए अवस्था में था। जिसकी मौत मौके पर ही हो चुकी थी।

जहां श्याम सिंह अपने बच्चे और परिवार के साथ बाहर दूसरे प्रदेश रहकर मजदूरी करते हैं वहीं प्रेमकांत ठाकुर भी पूर्णियां में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार व बच्चे का भरण-पोषण कर रहे हैं। 

दोनों परिवार के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रोते हुए बच्चे की मां पूनम देवी और स्वेता देवी बार-बार बेहोश हो जाती है। जानकारी से मृतक श्याम सिंह के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र तथा प्रेमकांत ठाकुर के भी तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र था।

उक्त घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर एवं सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह को मोबाइल से दी। 

मुखिया ध्रुव ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन,अंचलाधिकारी एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों को दी। मुखिया ध्रुव ने दोनों परिवार के सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया और आपदा सहायता राशि मिलने हेतु आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

उक्त घटना की जानकारी के तुरंत बाद ही  बुधामा पुलिस कैंप का पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर उपस्थित लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

इधर अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने घटना स्थल पर पहूंचकर घटना की छानबीन की तथा उक्त घटना की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों से ली। उन्होंने सरपंच मुन्नी देवी व ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों शव को पुलिस बल के साथ उदाकिशुनगंज थाना भेजा। जहां से आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया। 

मंगलवार की रात मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने पीड़ित परिवार व मृतक के शव के अंत्यपरीक्षण हेतु मधेपुरा सदर अस्पताल पहूंचें। मुखिया ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए साथ रहकर एसपी एवं डीएम के द्वारा परमिशन लेने में कामयाब रहे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को पुलिस ने दाह-संस्कार हेतु सौंप दिया। मंगलवार करीब 1 बजे रात में दोनों शवों के खाड़ा पहूंचते ही दोनों परिवार के स्वजनों का रूदन और क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

हरिनाथ राम ने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात दोनों को आपदा राहत कोष से पारिवारिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही आलमनगर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने खाड़ा की इस घटना की जानकारी ली और क्षोभ प्रकट की। मीडिया से उपाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि वो स्वयं एसपी,डीएम एवं जिला चिकित्सा पदाधिकारी से मंगलवार को ही अन्त्य परिक्षण हेतु बातें की है। पीड़ित परिवार के प्रति सरकार द्वारा दिए जा रहे सहायता राशि दिलवाए जाने हेतु उचित सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट लिखे जाने तक थाना उदाकिशुनगंज को परिजनों द्वारा घटना से संबंधित आवेदन नहीं दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद बुद्धवार को करीब 9 बजे सुबह दोनों अर्थी के एक साथ निकलते ही चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। तत्पश्चात दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया गया।

घटना स्थल पर मंगलवार को सरपंच मुन्नी देवी,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,चंदन कुमार झा,संजीव कुमार कश्यप,गुड्डू कुमार ठाकुर,बिमल कुमार झा,मीरा देवी,बिनोद झा,बैद्यनाथ झा,पं.समिति सदस्य जितेन्द्र पंडित,शिवदत्त झा,प्रमोद कुमार पासवान,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा, दिलीप मेहता,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

इस असामयिक निधन पर नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश कुमार,खाड़ा के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह, कुमार राजेश रंजन,मणिकांत झा,राणा झा,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,पूर्व मुखिया मदुला देवी, नयानगर सरपंच सुशील कुमार मंडल, रंजित कुमार ठाकुर,कंपनी मुखिया,नंद किशोर सिंह,भाजपा नेता गणगण चौधरी,बुधामा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिंह,शिवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां