जन्मदिन: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव के जन्मदिन पर दी जा रही शुभकामनाएं

🔴 मधेपुरा जिला के पुरैनी प्रखंड के बाला टोल निवासी हैं विधानसभा उपाध्यक्ष।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर क्षेत्र से जनप्रतिनिधि,नेता और दर्जनों गणमान्यों ने शुभकामनाएं दी है।

बताते चलें कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव का जन्म 16 जनवरी 1951 में मधेपुरा जिला के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत बाला टोल में हुआ था। नरेन्द्र नारायण यादव सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के रुप में चुने गए और उन्होंने 23 फरवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था।

मिल रही जानकारी से 74 वर्षीय नरेन्द्र नारायण यादव आलमनगर विधानसभा से 1995 में पहली बार जीत दर्ज की थी और लगातार अब तक विधायक के रूप में जीतते रहे हैं। आलमनगर विधानसभा जीत के बाद 2024 में श्री यादव विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए।

उनके जन्मदिन पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच मुन्नी देवी,नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा,भाजपा नेता चंदन कुमार झा, पत्रकार संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,बुधामा सरपंच मनोज कुमार सिंह,खाड़ा सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,पूर्व मुखिया अब्दुल अहद,सुनील कुमार सिंह, कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,विजय कुमार मुन्ना,राजेश रंजन उर्फ सोना,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह,दीपक ठाकुर,अमर कुमार अमर,ललित नारायण ठाकुर,मिठन ऋषिदेव, प्रमोद पासवान,मो.अशफाक आलम,ज्योतिष झा,विजय मंडल,दिलीप मेहता,विनोद मंडल, राजकिशोर राम, रंजित कुमार ठाकुर,नागो मेहता,रंजु देवी एवं शोशल मीडिया पर भी अनेकों ने शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह