मधेपुरा जिला पदाधिकारी पहुंचें नयानगर दुर्गा मंदिर, प्रतिन्यूक्त पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
🔴 मधेपुरा डीएम पहुंचे एसपी एवं कई अधिकारियों के साथ प्रसिद्ध माँ भगवती मंदिर नयानगर। 🔴 जिला पदाधिकारी मंदिर परिसर का लिए जायजा,न्यास कमिटी सदस्यों एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत नयानगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध माँ भगवती दुर्गा मंदिर में शनिवार को मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन,एसपी संदीप सिंह कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जायजा लेने हेतु पहुंचे। इस मौके पर नयानगर मंदिर न्यास कमिटी के सचिव राणा रन बहादुर सिंह,उप सचिव डॉ. प्रमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह,उप कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह,सदस्य गोपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोगों के मौजूदगी में डीएम अभिषेक रंजन एवं एसपी संदीप सिंह को मिथिला परंपरा के अनुसार चादर एवं राधे नाम का पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जानकारी अनुसार लगभग एक दशक के पश्चात कोई डीएम माता के दरबार में पहुँचकर जायजा लेते हुए मंदिर न्यास कमिटी के सदस्यों से दुर्गा पूजा शांति पूर्ण होने को लेकर जानकारियां ली तथा आवश्यक दिश...