सुखासनी के व्यापारी नरेश साह का निधन,शोक
🔴 शांत,मृदुभाषी,सौम्य और सरल स्वभाव के व्यापारी थे नरेश। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के सुखासनी वार्ड नंबर-13 निवासी नरेश साह ( उम्र 59 वर्ष) का बुद्धवार की रात्रि निधन हो गया। बताते चलें कि स्व.नरेश साह शांत,मृदुभाषी,सौम्य और सरल स्वभाव के व्यापारी थे। इनका दाह संस्कार इनके निज ग्राम सुखासनी में गुरुवार को हुआ। ग्राम पंचायत के वर्तमान युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने इनके घर पहुंचकर कर्ता पुत्र नीरज कुमार, कनिष्ठ पुत्र अंकित कुमार व स्वजनों से मिलकर निधन की जानकारी ली। बताया गया कि स्व. नरेश साह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। लंबी बीमारी के कारण विगत रात्रि उनका निधन हो गया। शोकाकुल परिवार से मिलकर मुखिया ने सांत्वना देते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चन्दन कुमार झा,दिनेश साह,जितेन्द्र साह, सत्यनारायण साह,रामानंद साह, शंकर साह,ओमप्रकाश साह, प्रशान्त,मद...