आत्मा द्वारा कृषकों को दी जा रही नयानगर में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण, शिविर का मुखिया प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन
🟠 खाड़ा का प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले आदेश तक किया गया स्थगित। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। बिहार प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के चार-चार चयनित पंचायतों में रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन आधारित विषय पर दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार 27 जनवरी से किया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों,प्रखंड स्तर के प्रसार कर्मियों व जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किसानों को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जा रही है। इससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 75 कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी है। शिविर का उद्घाटन शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की। उन्होंने कहा कि शिविर में चिन्हित 75 कृषक को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। जिससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें। उन्होंने कहा...