शासन : सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत शाहजादपुर में लगा शिविर,लाभुकों ने जमा कराए दर्जनों आवेदन

🔴 शिविर में दिव्यांग हेतु ह्वील चेयर, ट्राई साइकिल,बैटरी साइकिल के लिए आए  आवेदन।

🔴 सामाजिक कल्याण विभाग अन्तर्गत विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा ,कबीर अन्त्येष्टि आदि के भी लाभुकों ने जमा किए आवेदन।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत शाहजादपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाकर पंचायत के लाभुकों से पेंशन व अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा लिए गए। 

बता दें कि यह शिविर सोमवार 13 जनवरी को पूर्व में तय समयावधि में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आयोजित की गई। इस शिविर में पर्यवेक्षक सह कैंप प्रभारी के रुप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक मौजूद थे तथा शिविर की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम यादव ने की ।

🔴 बी.पी.आर.ओ ने बताया :

उदाकिशुनगंज प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्य नारायण रजक ने शिविर से संबंधित पत्रकार के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड में 13 जनवरी को शाहजादपुर,14 को नयानगर,17 को जोतैली,18 को  गोपालपुर,20 को लश्करी,21 को मधुवन,24 को बराही आनंदपुरा,25 को मंजौरा,27 को बिड़ीरणपाल,28 को पिपड़ा करौती,29 को खाड़ा एवं 30 जनवरी को बुधामा सहित बारहों पंचायत में क्रमवार शिविर लगाकर लाभुकों से सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन से संबंधित आवेदन जमा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पंचायत सचिव उसी दिन स्थलीय जांच करते हुए मंतव्य सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। 

🔴 मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम ने बताया:-

शिविर में प्राप्त आवेदन के संबंध में मुखिया प्रतिनिधि जय जय राम यादव ने बताया कि पंचायत के विभिन्न वार्डों से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन का 2,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का 2,बैटरी साइकिल का 4, ट्राई साइकिल का 2,ह्वील चेयर का 1,कबीर अन्त्येष्टि का 2,श्रवण यंत्र का 1 तथा अन्य दर्जनों आवेदन काउंटर पर जमा लिए गए। जिसमें लाभुक मीना देवी,आशा कुमारी,यशोदा देवी,दुलो देवी,मो.सब्बीर,मो.तनवीर,बुद्धन पासवान,शमशेर सिंह,मनोज शर्मा,पटवारी पासवान,सूरज कुमार,गेनू मुखिया,बेचन कुमार राम आदि ने अपना-अपना आवेदन काउंटर पर जमा करवाए। 

इधर लाभुकों ने काफी दिनों के बाद पेंशन शिविर लगने पर खुशी जाहिर की। लाभुकों ने कहा कि इस तरह का शिविर यदि पंचायत में लगते रहे तो लोगों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिल सकेगी। 

इस मौके पर पंचायत सचिव माया कुमारी, लेखापाल तेज नारायण प्रसाद गुप्ता,कार्यपालक सहायक अखिलेश कुमार, शिवम कुमार,विकास मित्र पप्पू कुमार,तकनीकी सहायक स्मिता भारती, पीआरएस ललित कुमार,कचहरी सचिव मनोज शर्मा,वार्ड सदस्य चंद्रहास सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह