राजनीति: भाजपा के मधेपुरा जिलाध्यक्ष दीपक यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने से खुशी,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

🔴 मधेपुरा जिला भाजपा के दोबारा बने  जिलाध्यक्ष दीपक, कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन तथा प्रत्येक जिले के प्रभारी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्षों तक का चुनाव या मनोनयन किया जाना सुनिश्चित था। 

                    इसी परिप्रेक्ष्य में पहले बूथ अध्यक्षों का चुनाव अथवा मनोनयन किया गया इसके बाद जिले के प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का भी मनोनयन अथवा चुनाव किया गया।

              बूथ अध्यक्षों के चयन के संबंध में तात्कालीन मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल से कमोबेश सभी बूथ पर चयन हो चुका है। जिसमें खाड़ा शक्ति केंद्र बूथ नंबर-1 से मिट्ठन ऋषिदेव,2 से प्रमोद पासवान,3 से रंजित कुमार ठाकुर,4 से राजकिशोर राम,5 से नागो मेहता,6 से रंजू देवी,7 से विजय कुमार मंडल तथा 8 से ज्योतिष झा तथा अन्य शेष सभी बूथों पर अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है।

                           मिल रही जानकारी से सप्ताह दिन पहले ही उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल से तीसरी बार मंडल अध्यक्ष का दायित्व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को मिला।

                 इसके पश्चात सोमवार 6 जनवरी को मधेपुरा जिला में भाजपा सांगठनिक चुनाव में दोबारा जिलाध्यक्ष का दायित्व दीपक कुमार यादव को ही मिला। प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी हरि सहनी ने मधेपुरा में आयोजित बैठक में इस आशय की जानकारी दी। 

                 मधेपुरा जिला के सभी मंडलों के अन्तर्गत आ रहे नव मनोनित बूथ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं दूसरी बार मनोनित जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

            नवमनोनित जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव को दूसरी पारी में भाजपा का  जिला का दायित्व मिलने पर तथा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के तीसरी बार बने अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,भाजपा नेता चंदन कुमार झा, संजीव कुमार कश्यप,सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,राजेश रंजन "सोना",रविन्द्र कुमार सिंह "बौवा",श्यामल किशोर सिंह,प्रमोद कुमार पासवान,मिठन ऋषिदेव,दीपक कुमार ठाकुर,दीपक मेहता,ज्योतिष झा,जयकृष्ण झा,गोपाल झा,दिलीप कुमार मेहता, राजकिशोर राम, रंजित कुमार ठाकुर,मुन्नी देवी,रंजू देवी,मीरा देवी सहित दर्जनों गणमान्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां