महारूद्र यज्ञ : महारूद्र यज्ञ को ले यज्ञ कमिटी की हुई बैठक,कोषाध्यक्ष बने ब्रह्मदेव रजक
🔴 कोषाध्यक्ष के साथ ही उनके दो सहयोगी सदस्यों का भी हुआ चयन।
🔴 यज्ञ स्थल का भी किया गया चयन।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अन्तर्गत खाड़ा के अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में आगामी महारूद्र यज्ञ को लेकर यज्ञ कमिटी सहित ग्रामीणों की बैठक रखी गई।
बैठक की अध्यक्षता रघुनंदन मिश्र ने की। बैठक शुक्रवार 24 जनवरी 2025 को दिन के करीब 12 बजे आरंभ की गई।
बताते चलें कि खाड़ा में महारूद्र यज्ञ को लेकर पहली बार 22 दिसंबर को ग्रामीणों ने बैठक की थी। जिसमें प्रस्तावित यज्ञ के तिथि को लेकर कॉरम पुरा नहीं होने के साथ ही एकमत निर्णय नहीं ली जा सकी थी। यज्ञ के तिथि का निर्धारण नहीं होने तथा इसको लेकर कमिटी बनाने और ग्रामीणों की उपस्थिति बैठक में ज्यादे से ज्यादे हो युवाओं को प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया था।
🔴 यज्ञ को लेकर युवा लगातार कर रहे हैं जनसंपर्क:
प्रस्तावित महारुद्र यज्ञ के प्रचार प्रसार करने हेतु दीपक कुमार,माधव झा,रितेश कुमार सिंह,प्रमोद पासवान,शंभु झा,सोनू झा,प्रिंस कुमार सिंह, गोपाल नोनियां,गगन,जयंत,मन्नू,रोहित,बब्बू,बबली व दर्जनों युवा इसमें सक्रिय रहकर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
🔴 12 जनवरी के बैठक में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी का किया गया चयन:
इसके पश्चात 12 जनवरी को पुन: बैठक हुई जिसमें यज्ञ कमिटी का अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सचिव का सर्वसम्मति से चयन किया गया था। केवल कोषाध्यक्ष का चयन नहीं हो सका था। 12 जनवरी की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रुप में रघुनंदन मिश्र,शोभा देवी को उपाध्यक्ष,शेष 13 सदस्य सचिव मनोहर मेहता,नागो मेहता,अरूण तांती,धिरेन्द्र प्रसाद सिंह,दिनेश कुमार झा,मंजय प्रसाद सिंह सहित अन्य चयनित किए गए थे।
🔴 कोषाध्यक्ष बने ब्रह्मदेव रजक:
बताते चलें कि 24 जनवरी शुक्रवार की बैठक में कमिटी के सचिव श्री मनोहर मेहता के प्रस्ताव पर जहां सर्वसम्मति से ब्रह्मदेव रजक को कोषाध्यक्ष एवं इनके दो सहयोगियों में पूर्व सरपंच ललित नारायण राम एवं शंकर कुमार सिंह का चयन किया गया। वहीं यज्ञ स्थल के चयन का प्रस्ताव खाड़ा के भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा ने संस्कृत महाविद्यालय का परिसर रखा। सर्वसम्मति से यज्ञ स्थल के लिए एकमत होकर इसे पारित किया।
🔴 अध्यक्ष रघुनंदन मिश्र ने कहा:
अध्यक्ष श्री रघुनंदन मिश्र ने कहा कि यज्ञ हेतु तिथि निर्धारण करने के लिए चार सदस्य पंडित सुधीर झा, पंडित मोहनानंद झा,पंडित नवकान्त झा,पंडित आशुतोष झा से सहयोग लेते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सह पंडित चंद्रकांत झा से मिलने के पश्चात जल्द यज्ञ तिथि निर्धारित करने हेतु निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि कोई भी यज्ञ कमिटी के सदस्य यदि लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहते हैं तो उनके स्थान को रिक्त मानते हुए नए सदस्य का चयन कर दायित्व दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विषयों और आगे के कार्यों हेतु अगले बैठक में विचार-विमर्श करने को बताया।
बैठक में राना झा, उमाकांत सिंह,वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार झा,सुखासिनी के सरपंच प्रतिनिधि रूपेश मेहता,मदन कुमार साह,दिलीप मेहता,राघवेन्द्र झा, अमरनाथ सिंह,बौकू ऋषिदेव्,मिथुन पासवान,राजकिशोर राम,बुचो साह,डॉ अमर कुमार अमर,हीरा प्रसाद सिंह,चन्द्रानंद झा,कन्हैया झा,टुनटुन झा, हिमांशु शेखर,परमिला देवी,मोनिया देवी,रंजीत देवी,ललन देवी,निशा देवी,फुलगेनिया देवी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक