भीषण ठंड : मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने नयानगर पंचायत में किया असहायों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित

🔴 गुरुवार को जरूरतमंद,निराश्रितों व दिव्यांगजनों को किया गया कंबल वितरित।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत में निज आवास पर गुरुवार 23 जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद, निराश्रित व दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किया गया। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा खुद कर रहे थे। 

 मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा ने कहा जिसका कोई सहारा नहीं होता उनका भगवान ही सहारा होता है। इस कारण गरीब,असहायों व दिव्यांगजनों को कम्बल प्रदान किया गया। यह मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया गया। जिससे जरूरतमंद लोग ठंड से बच सके। उन्होंने कहा कि असहायों पर सबकी दया नहीं होती बल्कि भगवान की जिस पर असीम कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं।

मौके पर शनिचर शर्मा,इंदू शर्मा,शिवजी मंडल,पप्पू चौरसिया,संजीव झा,अरविंद मंडल,विन्देश्वरी मंडल,विशेश्वर ऋषिदेव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह