संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पड़रिया के युगेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा को दूसरे सोमवारी पर किया जलाभिषेक

चित्र
🔴 कांवरियों की सेवा में स्थानीय युवा रहे मशगूल।  रिपोर्ट: संजीव कश्यप। मधेपुरा। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड सह विधानसभा क्षेत्र के पड़रिया पंचायत में वर्षों पूर्व से स्थापित युगेश्वर महादेव को हजारों कांवरियों ने दूसरी सोमवारी को जल चढ़ाया। बताते चलें कि युगेश्वर धाम के ही कारण  पड़रिया पंचायत क्षेत्रों में चर्चित है। बताया जाता है कि ऐतिहासिक योगेश्वर धाम महादेव मन्दिर में वर्षों तक शिव के सेवक के रूप में तपश्वी महात्मा बाबा रामदास जी रहे। उनके द्वारा वर्षों से की गई बाबा भोले की सेवा और श्रद्धालुओं का योगेश्वर धाम में महादेव के साथ ही बाबा रामदास के प्रति स्नेह इस धाम को चार चांद लगा दिए। मान्यता है कि इस शिव मंदिर के शिवलिग पर जो श्रद्धालु स्वच्छ मन से जलार्पण करते हैं, भगवान शिव उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिर को लेकर चर्चा है कि सौ वर्ष पूर्व पड़रिया का पूरा क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ था। 🔴 युगेश्वर महादेव की सेवा व कृपा से दृष्टिहीन बाबा को मिली थी देखने की शक्ति: दशकों पूर्व बाल्यकाल में दोनों आंख से दृष्टिहीन बाबा रामदास कहीं से आकर इस जगह रहने लगे थे। उसी समय...