संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं

चित्र
🔴 मधेपुरा जिले की उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत की बेटी श्रद्धा श्री ने बढ़ाया गांव का मान, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल। 🔴 श्रद्धा श्री की संगीत प्रतिभा को तराशने और उन्हें निरंतर प्रशिक्षण देने में उनकी मां की भूमिका महत्वपूर्ण।  रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर दो की रहने वाली श्रद्धा श्री ने जी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2026' (Sa Re Ga Ma Pa 2026) की एक बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली प्रतियोगी के रूप में उभरते हुए संगीत विरासत को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाते हुए गांव, प्रखंड ही नहीं जिले का नाम रौशन की है।  उसकी इस सफलता पर उनके जन्मस्थली खाड़ा में रह रहे उनके परिवार के लोगों सहित ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।फिलहाल दिल्ली में रह रही श्रद्धा ने अपनी गायकी से शो के जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया है। 🔴 एक नज़र उनकी टॉप 12 में चयन पर :  श्रद्धा श्र...

ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर मंथन, लोक मंच की जिला कार्यकारिणी गठित

चित्र
🔴 ब्राह्मण समाज की एकजुटता,समाज में अपनी श्रेष्ठता को बनाए रखने,व अन्य विषयों पर गहन चर्चा। 🔴 ब्राह्मणों पर परोक्ष रुप और प्रत्यक्ष रुप से विभिन्न तरह से हो हमले को लेकर जताई चिंता। 🔴 ब्राह्मण परिवार के सभी प्रकार से सहयोग हेतु लोक मंच की जिला कार्यकारिणी गठित। 🔴 सिंहेश्वर में जुटे जिलेभर के ब्राह्मण समाज के लोग, शिक्षा,रोजगार और सामाजिक उत्थान को लेकर बनी रणनीति। 🔴 डॉ. सुमन कुमार झा बने जिला संरक्षक एवं पूर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा को संयोजक की मिली जिम्मेदारी। 🔴 जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी चंदन कुमार झा,मनीष वत्स, गंगेश कुमार,प्रेम रंजन झा, रामशंकर झा, प्रमोद कुमार मिश्र और अजित कुमार झा को सर्वसम्मति से पारित। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। मधेपुरा। ब्राह्मण समाज को एकजुट करने,आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज के युवाओं के विकास को लेकर बुधवार को सिंहेश्वर स्थित हीरा होटल में लोक मंच के बैनर तले ब्राह्मण संघ की कार्यकारिणी गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधेपुरा जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोगों...

ब्राह्मण समाज की उदाकिशुनगंज में अनुमंडल स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने और उचित भागीदारी को लेकर हुआ मंथन

चित्र
🔴 ब्राह्मणों की कुंभ में ब्राह्मण समाज की एकजूटता पर हुआ विचार विमर्श। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा डिग्री महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को लोकमंच के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सुमन कुमार झा ने की,जबकि पर्यवेक्षक के रूप में नंदन ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार झा, प्रमोद मिश्रा, पप्पू कुमार झा और मनीष वत्स सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करना तथा सामाजिक,शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श करना रहा।  वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को शिक्षा,सरकारी नौकरी,राजनीति और सरकारी योजनाओं में आबादी के अनुरूप उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए समाज के सभी उप-संगठनों को एक मंच पर आकर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से जिला कार्यकारी कमिटी के गठन के लिए सदस्यों का चयन किया गया। आयोजकों के अनुसार बुधवार को सिंहेश्वर में प...

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ा में सभी प्रकार की दवा उपलब्ध, प्रतिदिन क्षेत्र के दर्जनों मरीज ले रहे लाभ

चित्र
🔴 बदलते मौसम में खाड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ी। 🔴 मरीज अपने स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान  : डॉ. प्रकाश गुप्ता। 🔴हीमोग्लोबिन,एचआईवी,ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर सहित दर्जनों जांच उपलब्ध। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल के दिनों में बदलते मौसम खासकर बरसात के इस मौसम में मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। इस मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस मामले में खाड़ा एपीएचसी के होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को बरसात के मौसम में वायरल इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा होता है। अभी इस मौसम में सर्दी,खांसी,बुखार,फोड़ा फुंसी आदि कई छोटे-छोटे परेशानियों का सामना आम आदमी को करना पड़ता है।  उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लडशुगर, ब्लडप्रेशर,हिमोग्लोबिन, एचआईवी जांच सहित दर्जनों जांच उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस मौसम में अपने स्वास्थ्य क...

टीन एवम बांस की जुगत से बने घर में एससी बाहुल्य झंडा टोला में चल रहा है वर्षों से विद्यालय, गहरी नींद में विभाग

चित्र
🔴 खाड़ा पंचायत का एन पी एस झंडा टोला में बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं।  🔴 वर्ष 2016 में विद्यालय का शिक्षा विभाग द्वारा कार्य करवाया गया प्रारंभ,आठ वर्ष बीतने के उपरांत भी अभी तक धरातल पर नहीं बदली तस्वीर। 🔴 विद्यालय की रसोइया अनिता देवी के पति समाजसेवी मिट्ठन ऋषिदेव ने 9 डिसमल जमीन विद्यालय को दिया है दान।  🔴 विद्यालय में एससी द्वारा दिए गए विद्यालय में जमीन दान के बाबजूद अभी तक भवन,बिजली,स्वच्छ जल सहित बुनियादी कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। शिक्षा विभाग बिहार सरकार अपने शिक्षा के स्तर को नित्य सुधारने का जितना भी दावा कर ले,परंतु अभी भी जिले में कई विद्यालयों की जमीनी हकीकत व हालात कुछ और ही बयां कर रही हैं। ये अलग बात है कि स्कूलों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हैं। विद्यालय में भवन,बिजली, वर्ग कक्ष,बेंच डेस्क सहित कई अन्य मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। इन सब कमी के बाबजूद लगता है विभाग के बाबुओं ने अपने निरीक्षण में सभी कुछ को चकाचक व तंदुरुस्त दिखा दिया हो,तभी तो जमीन रहते हुए भी हालात जस की तस बनी हुई है। 🔴 एससी ब...

एपीएचसी खाड़ा में दस गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

चित्र
 🔴 एएनसी जांच में एक गर्भवती महिला में पाई गई गंभीर समस्या। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उदाकिशुनगंज  प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में बुधवार को दस गर्भवती महिलाओं का एएनसी (एंटी नेटल चेकअप) जांच किया गया।  इस सम्बन्ध में एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि एएनसी जांच के तहत दस गर्भवती महिलाओं की जांच में एक गर्भवती महिला में गंभीर समस्या पाई गई। सभी गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद आयरन,कैल्शियम सहित आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराई गई।  इस मौके पर एएनएम रितम कुमारी,शिल्पी कुमारी,रिंकू कुमारी, जीएनएम ओमप्रकाश,डाटा इंट्री ऑपरेटर राजा चंद्रवंशी,आशा कार्यकर्ता सुनीता कुमारी (बुधामा) भी मौजूद रहे।

पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में एमडीएम हुआ प्रारंभ

चित्र
🔴 पीएम पोषण योजना के डीपीएम की मौजूदगी में योजना हुआ प्रारंभ। 🔴 विद्यालय की विधि व्यवस्था से संतुष्ट हुए अधिकारी, एचएम नरेंद्र एवं शिक्षकों को दिए धन्यवाद। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) । उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत स्थित पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजादपुर में वर्ग 06 से 08 तक के बच्चों के लिये मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया।  इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देशानुसार पीएम पोषण योजना के डीपीएम मधेपुरा संजय कुमार शर्मा के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर सभी बच्चों को विद्यालय में ससमय विभाग द्वारा निर्धारित पोशाक में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने  सभी बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किए । विद्यालय के विधि व्यवस्था एवं पठन पाठन से काफ़ी सन्तुष्ट दिखे। विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगे वृक्ष एवं गार्डन से विद्यालय परिसर काफी सुसज्जित नजर आया, जो कि प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र कुमार ने भी सभी नवागंतुक बच्चों को प्रोत्साहित करते...