सारेगामापा के अंतिम 12 में पहुंची खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री, लोगों ने दी शुभकामनाएं

🔴 मधेपुरा जिले की उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत की बेटी श्रद्धा श्री ने बढ़ाया गांव का मान, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल।

🔴 श्रद्धा श्री की संगीत प्रतिभा को तराशने और उन्हें निरंतर प्रशिक्षण देने में उनकी मां की भूमिका महत्वपूर्ण।

 रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।

कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर दो की रहने वाली श्रद्धा श्री ने जी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा 2026' (Sa Re Ga Ma Pa 2026) की एक बेहद लोकप्रिय और प्रतिभाशाली प्रतियोगी के रूप में उभरते हुए संगीत विरासत को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाते हुए गांव, प्रखंड ही नहीं जिले का नाम रौशन की है। 

उसकी इस सफलता पर उनके जन्मस्थली खाड़ा में रह रहे उनके परिवार के लोगों सहित ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।फिलहाल दिल्ली में रह रही श्रद्धा ने अपनी गायकी से शो के जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया है।

🔴 एक नज़र उनकी टॉप 12 में चयन पर : 

श्रद्धा श्री ने अपनी बेहतरीन आवाज़ के दम पर 'सा रे गा मा पा 2026' के टॉप 12 में जगह बनाकर इतिहास रचा है।

🔴 प्रशंसित परफॉर्मेंस: 

शो के मंच पर उन्होंने आज की रात मजा हुस्न का' जैसे गानों पर गज़ल और पॉप की खूबसूरत जुगलबंदी पेश की, जिसकी कुमार सानू और शंकर महादेवन सहित सभी जजों ने जमकर तारीफ की है।

🔴 संगीत की पृष्ठभूमि: 

वह हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (Hindustani Classical) और गज़ल गायकी में माहिर हैं। रियलिटी शो में आने से पहले भी वे एक सिंगर-गीतकार के रूप में अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर कवर्स और इंडिपेंडेंट म्यूजिक शेयर करती रही हैं। 

🔴 श्रद्धा की गायन प्रतिभा पर एक नजर: 

अनुमंडल उदाकिशुनगंज के भूतपूर्व नाजिर स्व.श्रीनंदन ठाकुर के चचेरे भाई कृषि विभाग से सेवानिवृत भृगु नंदन ठाकुर की पौत्री श्रद्धा श्री,राज कुमार ठाकुर एवं वंदना ठाकुर की इकलौती संतान हैं। उनकी मां वंदना ठाकुर दिल्ली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में संगीत शिक्षिका हैं। 

खाड़ा की बेटी श्रद्धा श्री के इस सफलता पर खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धा ने अपने दमखम पर दिखा दिया कि गुदरी में भी लाल छुपे रहते हैं। 

वहीं भाजपा युवा नेता सह लोक मंच के जिला सह संयोजक चंदन कुमार झा (सी के झा) ने कहा कि यह हम सभी लोगों के लिए ही नहीं गांव के लिए भी काफी गौरव की बात है। उन्होंने इसकी सफलता से पढ़ रहे बच्चे को सीख लेकर आगे बढ़ने की भी नसीहत दी।

श्रद्धा के चचेरे दादा भाजपा नेता सह शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संगीत मंच तक पहुंची श्रद्धा श्री ने सचमुच कमाल किया है। हम सभी लोगों को उस पर बहुत-बहुत गर्व है।

इस अवसर पर चाचा सुमन कुमार ठाकुर,दीपक ठाकुर,सुजीत कुमार ठाकुर,राजेश कुमार ठाकुर,पंकज कुमार ठाकुर, रघुवीर ठाकुर के साथ ही कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, सुबोध चौधरी गणगण,रविन्द्र सिंह, सरपंच मुन्नी देवी,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार,रघुनंदन मिश्रा, गोपाल ठाकुर, तुषार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)