महारुद्र यज्ञ : महारुद्र यज्ञ को लेकर खाड़ा संस्कृत महाविद्यालय में 29 जनवरी को किया गया ध्वजारोहण

🔴 महारूद्र यज्ञ से पहले किया गया ध्वजारोहण,यज्ञ 30 मार्च से होगा आरंभ।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के अमीलाल बबुआ संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में महारुद्र यज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खाड़ा के सुप्रसिद्ध पंडित मोहनानंद झा द्वारा विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया गया।

ध्वजारोहण हेतु यजमान के रूप में वार्ड आठ निवासी चन्द्रानन झा का चयन किया गया। चन्द्रानन झा द्वारा  पंडितों की उपस्थिति में यज्ञ आरंभ होने से करीब दो माह पहले चयनित स्थल पर बजरंगबली का ध्वज को वेद मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों भक्त शामिल होकर हर हर महादेव,बजरंग बली की जय के नारे लगाए। 

पंडित मोहनानंद झा ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन ध्वजारोहण का कार्य किया गया है। मानव कल्याण के लिए महारुद्र यज्ञ का होना जरूरी है। यज्ञ से मानव जीवन में लाभ मिलता है। यज्ञ हर तबके के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि आगामी 30 मार्च को जो इस मैदान में महारुद्र यज्ञ होगा उसका शुरुआत आज से हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां यज्ञ होता है उसके आसपास का वायुमंडल स्वत: पवित्र हो जाता है। 

मालूम हो कि आगामी 30 मार्च को महारुद्र यज्ञ का तिथि निर्धारित किया गया है। महारुद्र यज्ञ को लेकर अभी से ही ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनंदन मिश्रा, सीएचओ मो.शकील अख्तर,पंडित विनोद झा, पंडित सुमन झा,शंकर झा,भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा,शशिधर झा,श्यामानंद झा,शंभू झा,माधव झा,बबली झा,टुनटुन झा,बद्री केसरी,राजेश गुप्ता, उमाकांत सिंह,सुनील सिंह,निरंजन झा, दिनेश कुमार झा,पिंटू केसरी,नागों मेहता, अशोक मेहता,सिकंदर मेहता,राघवेन्द्र झा सहित सैकड़ों भक्त व ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मैया जागरण कार्यक्रम: खाड़ा की मां दक्षिणेश्वरी काली पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर, किया जाएगा दो दिवसीय मैया जागरण

खाड़ा की बेटी प्रीति ने नेट परीक्षा में मारी बाजी, मिल रही बधाई

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां