संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नयानगर में घर से 700 मीटर दूरी पर बोरी में बंद मिला महिला का शव,श्रेत्र में फैली सनसनी

चित्र
🔴 32 वर्षीय महिला खिलौना बेचकर गुजारा करती थी। 🔴 बंद बोरा में मिला महिला का शव,पिता ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पुलिस कैंप क्षेत्र में एक अधेड़ महिला का शव बांसबाड़ी की झाड़ियों में बोरी में बंद मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।  32 वर्षीय महिला मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इधर प्रशासन द्वारा एफएसएल जांच भी शुरू कर दी है। बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी व उदाकिशुनगंज पुलिस को सूचना मिली कि नयानगर स्थित बांसबाड़ी की घनी झाड़ियों से बोरी में बंद कुछ है जिससे बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहूंचकर बोरे को खोलकर देखी तो उससे एक 32 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान स्थानीय नयानगर की ही महिला के रूप में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 🔴 मृतका के पिता का आरोप : इधर अधेड़ महिला मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। अधिकारियों...

भाकपा जनसंगठनों का 15 जुलाई को बिहार विधानसभा पटना के समक्ष प्रदर्शन की तैयारी

चित्र
🔴 नयानगर में भाकपा का अंचल स्तरीय बैठक में,15 जूलाई को विधानसभा मार्च में की गई सम्मिलित होने की  अपील। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद,उदाकिशुनगंज की बैठक सिंगारपुर,नयानगर में लक्ष्मीदास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पर्यवेक्षक साथी काo रमेश जी, सo जिo मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई,भ्रष्टाचार, बेराजगारी,अपराध के खिलाफ हल्ला बोलने विधान सभा मार्च में सभी साथी भाग लें।  काo प्रमोद कुमार सिंह अंचल मंत्री उदाकिशुनगंज ने कहा कि युवाओं को रोटी रोजगार,पलायन निदान,किसानों को फसल का उचित मूल्य,भूमिहीनों को जबरन उजाड़ने, बुलडोजर राज स्थापित करने,मजदूरों का वीवी रामजी कानून वापस लेने,महिला हिंसा,सबको समान शिक्षा,दोहरी नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने 15 जुलाई को विधान सभा पटना मार्च के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को भाग लेने का आह्वान किया गया।  बैठक में भाग लेने वाले साथी वरिष्ठ नेता काo दिगम्बर झा, उमेश जी, शंभू पासवान,सुरेश चौधरी, अनिल पासवान, अनिल कामत, चंदर पासवान,भागेश्वर शर्मा, सच्चिदा शर्मा, धनुष...

आलमनगर के धर्मेंद्र मिश्रा को मिला पर्यावरण महाकुंभ में 'प्राइड ऑफ इंडिया-2026' सम्मान,लोगों ने सराहा

चित्र
🔴 पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान रिपोर्ट: पुष्पम कुमार। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज अनुमंडल अन्तर्गत आलमनगर के निवासी दैनिक अखबार मीडिया दस्तक के प्रधान संपादक एवं वरदान न्यूज के वरीय संपादक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को पर्यावरण संरक्षण,समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'प्राइड ऑफ इंडिया-2026' सम्मान से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान उन्हें 28 जून 2026 को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मनवापुल मैरिज गार्डन में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ (सीजन-2) के दौरान निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।  धर्मेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार के पूर्व प्रदेश सचिव होने के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं। इससे पूर्व भी उन्हें दिल्ली,नेपाल सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता औ...

समाजसेवा : सामजसेवी शंभु चौधरी ने शिनवारा में बच्ची की शादी में दिया 51 सौ रुपए का आर्थिक मदद,खुशी

चित्र
🔴 पूर्व में ले चुके हैं शंभू चौधरी सहायता देने का संकल्प । 🔴 सिनवारा गांव में लड़की की शादी एवं मृतक के परिवार को शंभू देंगे आर्थिक सहयोग और निजी वाहन से नि:शुल्क पहूंचाऐंगे नि:सहाय रोगियों को अस्पताल। 🔴 सिनवारा चबियारी वार्ड नंबर-11 निवासी हैं युवा समाजसेवी शंभू चौधरी। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।  उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत सिनवारा चबियारी वार्ड नंबर-11 निवासी शंभू चौधरी ने समाज सेवा की ओर बेहतरीन कदम उठाया है।  समाज सेवी सह युवा कार्यकर्ता शंभू चौधरी ने विगत कुछ दिनों पूर्व बैठक में  संकल्प लिया था,कि अपने गांव शिनवारा में किसी भी परिवार की लड़की की शादी में 51 सौ रूपए और परिवार के किसी भी सदस्य के निधन पर 25 सौ रुपए अपने निजी कोष से आर्थिक मदद करेंगे। इतना ही नहीं किसी भी तरह की घटना,दुर्घटना एवं अचानक बीमार हो जाने की अवस्था में नि:सहाय मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए निजी गाड़ी भी पीड़ित परिवार को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 11 निवासी शिव शिष्य बिभूति राम की बेटी की शादी में 1 जूलाई 2026 दिन बुधवार को 5...