बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी
🔴 पदाधिकारी ने सड़क,स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी में दरार सहित अन्य शिकायत की स्थल पर पहूंचकर की जांच।
🔴 किसी भी योजनाओं पर नहीं दिखा योजना शीलापट्ट ।
🔴 एचएससी बुधामा में बनाए गए नई चहारदीवारी और सड़क में दरारें को देख पदाधिकारी भड़की।
🔴 शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह ने कहा हमको जांच की कोई जानकारी नहीं।
रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी सूर्यनारायण साह द्वारा की गई मुखिया के विभिन्न योजनाओं में हुई धांधली के शिकायत के बाद जांच हेतु डीपीआरओ नीकिता ने बुधवार की शाम में बुधामा पंचायत पहुंची।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने क्रमवार शिकायतों के स्थल निरीक्षण कर विभिन्न विंदुओं पर बीपीआरओ सत्यनारायण रजक,जेई स्मिता कुमारी,पंचायत सचिव माया कुमारी एवं बुधामा के मुखिया पंकज कुमार सिंह से जांच के दौरान कई जानकारियां ली।
शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह द्वारा बुधामा में विभिन्न विकास योजनाओं में भारी अनियमितता और धांधली का शिकायत किया गया था। उनके द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को लिखित आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद आरोप है कि मुखिया ने पंचायत की राशि को लूटा है और विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की है।
डीपीआरओ ने स्थल पर सड़क की मोटाई,लंबाई और चौड़ाई तथा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को भी देखा। योजना स्थल पर योजना पट्ट नहीं लगा होने का भी कारण पूछा गया।
अभिलेख और स्थल जांच के आधार पर पदाधिकारी द्वारा आगे की कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को जांच रिपोर्ट समर्पित की जाएगी।
इधर शिकायतकर्ता सूर्यनारायण साह ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के बुधामा पंचायत में आगमन की जानकारी हमें नहीं दी गई।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक