संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जनवितरण प्रणाली दुकानदार को महीनों से नहीं मिला है मार्जिन मनी,कैसे चले घर,परेशानी

चित्र
🔴 सात-आठ महीनों से नहीं मिला है मार्जिन मनी। रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड ही नहीं कमोबेश बिहार के सभी प्रखंड के पंचायत में चल रहे जन वितरण प्रणाली दुकानदार का हालात दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। केन्द्र सरकार जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के मांगों पर विचार करने को लेकर सुस्त रवैया अपना रही है। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सात-आठ महीनों से मार्जिन मनी नहीं मिला है। ऐसा शाहजादपुर पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार ध्रुव कुमार झा का कहना है। उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार सरकार का एक मजबूत अंग है। केन्द्र सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए ईपीडीएस पोर्टल,स्मार्ट पीडीएस पोर्टल,एई पीडीएस बिहार आदि पोर्टल संचालित की गई है। जिसमें राशन कार्ड का विवरण,डीलर की जानकारी, मासिक राशन आवंटन, राशन कार्ड हेतु आवेदन,शिकायत और शिकायत निवारण की जानकारी ट्रेक करने जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर राशन वितरण प्रणाली के स्टॉक और दैनिक वितरण की रियल-टाइम जानकारी भी उपलब्ध  होत...

ग्राम कचहरी के सरपंच सहित अन्य को धारा-126 के तहत किया गया प्रतिबंधित

चित्र
🔴 हम पंचायत के किसी भी योजना जांच में पदाधिकारी के सामने मौजूद नहीं,फिर भी लगा प्रतिबंध : मनोज (सरपंच) ।  रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज /मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत के सरपंच सहित दो पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध भा.नु .स.स. के अन्तर्गत धारा-126 के तहत प्रतिबंधित किया  गया है। इस मामले में बुधामा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने प्रशासन के इस कृत के सम्बन्ध में आपत्ति जताते हुए पत्रकारों को बताया कि बुधामा पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के.सी पासवान ने थाना में एक आवेदन देकर 25/04/2026 के दिन पंचायत में योजना जांच हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आने तथा उसमें राजनीति प्रतिद्वंद्वी द्वारा जांच के क्रम में प्रथम पक्ष से कहा-सुनी होने और आवेदन में भविष्य में अप्रिय घटना होने की आशंका व्यक्त की गई है।  इसी को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा धारा 126 के तहत प्रतिबंधित करने को उदाकिशुनगंज दंडाधिकारी को प्रतिवेदित किया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रतिवेदन में द्वितीय पक्ष के तपेश ऋषिदेव,सूर्य नारायण साह त...

आंधी में गिरी पानी की टंकी,पेय जल को तरस रहे लोग

चित्र
🔴 सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी हर घर,नल जल योजना हो रही फ्लॉप साबित।  🔴 जलमीनार बनीं शोभा की वस्तु,ठप पड़े पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज /मधेपुरा।  मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के कई वार्डों ही नहीं, बल्कि विभिन्न पंचायतों में सरकार की नल जल योजना फ्लॉप साबित हो रहा है। 🔴 बुधामा के सरपंच कहते हैं: बुधामा पंचायत के सरपंच सह उदाकिशुनगंज प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'सात निश्चय' का एक प्रमुख हिस्सा नल जल योजना है। जिसका लक्ष्य राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को पाइप द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। पर उदाकिशुनगंज के कमोबेश सभी पंचायतों में पेय जल आपूर्ति खराब स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि बुधामा पंचायत के वार्ड संख्या -09 में वैसे तो वर्षों से जल मीनार लगा दिया गया था पर पेय जल आपूर्ति जनता को एक दिन भी  मयस्सर नहीं हो सका।  सरपंच मनोज ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तेज आई आंधी तुफान में जल मीना...

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ,दिए पारिवारिक लाभ

चित्र
🔴 बीडियो गुलज़ारी कुमार पंडित व जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल के साथ मृतक के स्वजनों से मिले उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव। रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क। उदाकिशुनगंज/मधेपुरा । उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत में शनिवार की देर शाम हुई   सड़क दुर्घटना में मृतक के स्वजनों से क्षेत्रीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने मिलकर सांत्वना प्रदान किया। मिली विश्वसनीय जानकारी के अनुसार,बुधामा बसनवाड़ा,वार्ड संख्या-3 के मिथुन कुमार की आलमनगर-बुधामा मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से   दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं दूसरी ओर, मुशहरी मध्य टोला के रहने वाले नवल किशोर भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही बिहार विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने स्थानीय उदाकिशुनगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल के साथ बुधामा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार एवं अपने निजी कोष से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। मिली जानकारी से उदाकिशुनगंज के बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित,जदय...