जिला बनाने की मांग : उदाकिशुनगंज को जिला बनाए जाने को ले मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र, क्षेत्र के लोगों ने किया समर्थन

🔴 अनुमंडल को जिला बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से की गई मांग।

🔴 छोटे जिले बनने से क्षेत्र का हो सकेगा   विकास।

रिपोर्ट:पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल को जिले बनाने की मांग बराबर अनुमंडल क्षेत्र से उठाई जा रही है। अफसोस यह है कि राजनीतिक और तकनीकी कारणों से अबतक इस पर अमल नहीं हो सका है। स्थानीय प्रबुद्ध लोग समय-समय पर बैठक कर अपनी मांगों को मजबूती से रखते आए हैं। जिले के लिए वर्षों से लोगों की उठ रही मांग सरकारी फाइलों में दबकर दम तोड़ चुकी है। राजनीतिक एवं प्रशासनिक उपेक्षा के  शिकार का यह कारण है। माना जाता है कि भौगोलिक दृष्टिकोण से चार जिलों पूर्णियां, भागलपुर, खगड़िया और सहरसा से सटे  उदाकिशुनगंज को जिला बनाने की दिशा में कोई ठोस पहल किसी भी सांसद, विधायक,नेता अथवा जनप्रतिनिधि के द्वारा नहीं हो रहा है।

🔴 21 जनवरी को भेजा गया मांग पत्र:

इसी परिप्रेक्ष्य में उदाकिशुनगंज के सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार झा ने 21 जनवरी 25 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल को जिला बनाए जाने की मांग की है।

🔴उदाकिशुनगंज को 1983 में अनुमंडल का दर्जा मिला :

मिल रही जानकारी से  उदाकिशुनगंज अनुमंडल की स्थापना 21 मई 1983 को हुई थी। इस अनुमंडल के अन्तर्गत में कुल 6 प्रखंड उदाकिशुनगंज, आलमनगर, पुरैनी,चौसा,ग्वालपाड़ा तथा बिहारीगंज आता है। अनुमंडल की आबादी लगभग 8 लाख से अधिक है। अनुमंडल में कुल दो विधान सभा आलमनगर एवं बिहारीगंज आता है। पिछले कुछ सालों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल का अपेक्षित विकास हुआ है।

🔴 बसंत कुमार ने कहा:

बसंत कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री को दिए पत्र में उदाकिशुनगंज अनुमंडल को  जिला बनाने की मांग पर विचार करने का आग्रह किया गया है तथा अनुमंडल को जिला के रूप में प्रशासनिक दर्जा प्रदान करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज को जिले के रूप में अस्तित्व में लाने के लिए बिहार सरकार को  निर्णय लेने की समय की मांग है। वर्षो से चली आ रही है यह चीर परिचित मांग है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले बनाए गए छोटे जिलों का अनुभव देखें तो प्रशासनिक और विकास होने में फायदा ज्यादा है। इसलिए सबसे पिछड़े इलाकों को जिला बनाया जाए तो उनमें विकास ज्यादा तेजी से होगा। संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

            (चंदन कुमार झा, प्रवक्ता)

🔴 राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रखंड प्रवक्ता चंदन कुमार झा कहते हैं:

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रखंड प्रवक्ता चंदन कुमार झा कहते हैं कि सड़क, बिजली,स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओं में जिले के छोटे होने के कारण सुधार निश्चित तौर पर हो सकेगा। इससे पुराने जिले में लोगों तक सरकारी सेवाओं को आसानी से पहुंचाया जा सकेगा । वहीं संसाधनों पर बोझ कम पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज यदि जिला बन जाता है तो इस क्षेत्र के विकास पुरूष के रुप में मुख्यमंत्री नितीश को क्षेत्र की जनता सदा याद करती रहेगी। उन्होंने वसंत कुमार झा के इस मांग का समर्थन करते हुए इस विचार के लिए क्षेत्र के लिए बेहतर सोच बताया।

अनुमंडल को जिला बनाने हेतु वसंत कुमार झा की मांग का खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच मुन्नी देवी,नयानगर पंचायत की मुखिया अनिता देवी,सरपंच शुशील मंडल,शाहजादपुर की मुखिया सुलोचना देवी,बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह,बुधामा के सरपंच मनोज कुमार सिंह,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा,जय-जय राम यादव,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा आदि ने समर्थन किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह