शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
🔴 खाड़ा ने कृष्ण बाबू के रूप में खो दिया एक सौम्य,सरल,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षाविद सह अधिवक्ता : ध्रुव कुमार ठाकुर (मुखिया)।
रिपोर्ट:पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
निधन पर सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्षा प्रमीला देवी,संगीता कुमारी,चंदा कुमारी,चंद्रकला कुमारी,अनीता कुमारी,शांति कुमारी,चुन्नी कुमारी, कुमारी अभिलाषा,डिम्पल कुमारी,वंदना कुमारी, उर्मिला देवी,सिहंता देवी सहित दर्जनों सेविका व सहायिकाओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
🔴 मुखिया ने कहा :
खाड़ा के वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सरल और सौम्य स्वभाव के शिक्षाविद सुभाषचन्द्र झा उर्फ कृष्ण बाबू अपने शिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक कार्य के प्रति ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ और कौशल से युक्त थे। इनकी भूमिका निजी शिक्षण क्षेत्र में कभी भूलाया नहीं जा सकता और कमी सदा क्षेत्रवासियों को खलती रहेगी। उन्होंने सेविका के निधन पर भी शोक प्रकट किया।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दोनों के असामयिक निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार अनुज,पूर्व मुखिया सुनिल कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,सरपंच मुन्नी देवी,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,चंदन कुमार झा, सुभाषचन्द्र सिंह, ललित नारायण ठाकुर,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक विजय कुमार उर्फ मुन्ना पासवान,कांग्रेस नेता जवाहर मिश्रा,शशिधर झा,पंचानन झा,अशोक सिंह,रविन्द्र सिंह, समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा,पूर्व सरपंच ललित नारायण राम, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह,विनोद मंडल,राजा कुमार झा,गौतम गंभीर,श्रीनंदन झा, दिनेश कुमार झा,उपसरपंच प्रतिनिधि सुनिल पासवान सहित दर्जनों ग्रामीणों ,शुभचिंतकों व छात्र-छात्राओं ने शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक