8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)
🔴 सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक 33 के०वी० उदाकिशुनगंज, आलमनगर, पुरैनी,शाहजादपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
🔴12:00 बजे से दोपहर 2:00 तक 33 के०वी० डमरूटोला फीडर की मरम्मती कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।
🔴 दोपहर 02:00 बजे से 04:00 शाम तक 33 के०वी० ग्वालपाड़ा फीडर की मरम्मती कार्य के लिए भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
विद्युत अवर प्रमंडल उदाकिशुनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 8 फरवरी दिन रविवार को बाधित रहेगी। विद्युत अवर प्रमंडल उदाकिशुनगंज के सहायक विद्युत अभियंता विजय कुमार ने इस खबर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति को बहाल रखने के लिए रविवार को मरम्मती कार्य के लिए सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक 33 के०वी० उदाकिशुनगंज, आलमनगर,पुरैनी,शहजादपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
श्री कुमार ने कहा कि इससे प्रभावित क्षेत्र उदाकिशुनगंज ब्लॉक,बिहारीगंज ब्लॉक,पुरैनी ब्लॉक तथा आलमनगर ब्लॉक अंतर्गत सभी जगह की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।
उन्होंने कहा इसके साथ ही 12:00 बजे से दोपहर 2:00 तक 33 के०वी० डमरूटोला फीडर की मरम्मती कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । इससे प्रभावित क्षेत्र चौसा अंतर्गत सभी जगह की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।
दूसरी ओर दोपहर 02:00 बजे से 04:00 शाम तक 33 के०वी० ग्वालपाड़ा फीडर की मरम्मती कार्य के लिए भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । इससे प्रभावित क्षेत्र ग्वालपाड़ा अंतर्गत सभी जगह की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।
सहायक विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील कि है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पूर्व अपने समयानुसार बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य कर लें ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक