उदाकिशुनगंज में गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक
▪️गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए : एसडीओ रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अनुमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ पंकज कुमार घोष ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए । इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।...