अधूरी प्रेम कहानी ; उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एकतरफा प्रेम का विरोध करना पड़ा भारी, महिला टीचर की सहकर्मी शिक्षक ने की पिटाई

🔴 एक साल से प्रेम और शादी का बना रहा था दबाव,आरोपित शिक्षक गिरफ्तार।

🔴 शिक्षिका के साथ स्कूल में की गई मारपीट।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क/मधेपुरा। 


मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पीपरा-करौती पंचायत में संचालित के.पी.एन प्लस टू हाई स्कूल की  शिक्षिका के साथ एकतरफा प्रेम कहानी का मामला शनिवार को दोपहर सामने आया है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका  दरभंगा जिले की लहेरियासराय थाना क्षेत्र की निवासी हैं। वे फरवरी 2024 में विद्यालय में योगदान दी हैं। 

मिल रही जानकारी से पीड़ित शिक्षिका की सहकर्मी शिक्षक ने शनिवार 20 दिसंबर की दोपहर को पिटाई कर दी। विद्यालय में शिक्षिका के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।

🔴 मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज पुलिस: 

मौके पर पहुंची उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस ने तत्काल आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शिक्षक मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मठाही ओपी क्षेत्र अंतर्गत बालम गढ़िया पंचायत निवासी राजेश्वर साह के पुत्र शंभू कुमार बताया जा रहा है। 

🔴 शिक्षिका का आरोप :

शिक्षिका का आरोप है कि शिक्षक शंभू कुमार पिछले एक साल से उनके पीछे पड़ा है। वह जबरन पहले प्यार करने फिर शादी करने का दबाव दे रहे हैं। शनिवार की दोपहर उनके साथ मारपीट भी की गई।

🔴 एसडीपीओ के अनुसार:

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार द्वारा पीड़ित शिक्षिका से पूरे मामले की जानकारी ली गई। मामले की प्रशासनिक जांच पड़ताल जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह