माँ विषहरा कोचिंग सेंटर की छात्रा खुशी सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में चयन, खुशी
🔴 खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने सफल छात्रा खुशी को उपहार देकर किया सम्मानित।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण आया,जब माँ विषहरा कोचिंग सेंटर की मेहनती छात्रा खुशी सिंह का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में चयन हो गया। खुशी सिंह,आर.के.इलेकट्रिक कंपनी के संचालक रितेश सिंह की बेटी हैं और अपनी लगन और मेहनत से यह सफलता हासिल की है। यह परीक्षा अत्यंत कठिन मानी जाती है, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएँ भाग लेते हैं।
खुशी ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे माँ विषहरा कोचिंग सेंटर का मार्गदर्शन और शिक्षक राजन सर का सहयोग सबसे बड़ा कारण है।
कोचिंग सेंटर के शिक्षक राजन कुमार झा ने नियमित कक्षा, टेस्ट सीरीज और मार्गदर्शन देकर खुशी को परीक्षा के लिए तैयार किया। खुशी ने कहा कि अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास से ही यह मुकाम हासिल हुआ। चयन की खबर मिलते ही परिवार और कोचिंग सेंटर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने खुशी को बधाई देते हुए कहा कि बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।
माँ विषहरा कोचिंग सेंटर के संचालक राजन कुमार झा ने खुशी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और अन्य छात्रों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही।
खुशी का लक्ष्य अब आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करना है और उन्होंने सभी छात्रों को मेहनत करने का संदेश दिया। शुक्रवार को मां विषहरा कोचिंग सेंटर में खुशी को खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने जहां मिठाई खिलाकर एवं शील्ड व मेडल प्रदान कर हौसला बढ़ाते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं संचालक राजन कुमार के द्वारा सिल्वर पेन देकर सफल छात्रा खुशी सिंह को और भी आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर खुशी सिंह के पिता आर के इलेक्ट्रिक कंपनी के प्रोपराइटर रितेश कुमार सिंह एवं बाबा अमरनाथ सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गण गण, निरंजन झा सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी को मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया। जानकारी हो कि खुशी सिंह स्कॉलरशिप परीक्षा में सफल होकर अपने मधेपुरा जिले का टॉपर रही थी, साथ ही मैट्रिक परीक्षा में भी 389 अंक के साथ प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक