बिहार ग्रामीण बैंक शाखा खाड़ा में आयोजित की गई विदाई सह सम्मान समारोह,दी गई भावभीनी विदाई।

🔴 कार्यालय सहायक विकास कुमार का हुआ तबादला,किया गया भव्य सम्मान समारोह।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के कार्यालय सहायक (कैशियर) विकास कुमार का तबादला हो गया है। उनका कार्यकाल चार साल का रहा। सोमवार की शाम बैंक शाखा में आयोजित हुई सम्मान समारोह की अध्यक्षता खाड़ा बैंक के शाखा प्रबंधक दमन कुमार झा ने की।  

बिहार ग्रामीण बैंक,शाखा खाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित अतिथियों के रूप में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,खाड़ा शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक सह महुआ बाजार स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार केशरी,रतवारा ग्रामीण बैंक के  शाखा प्रबंधक विरेन्द्र कुमार सुमन,खुरहान ग्रामीण बैंक  प्रबंधक प्रकाश कुमार एवं रतवारा शाखा के कैशियर ओंकार,भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा व अन्य की उपस्थिति ने चार चांद लगा दी। 

इस अवसर पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने जहां अंगवस्त्र ओढ़ाकर केशियर विकास को सम्मानित किया, वहीं वर्तमान शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने मिथिला पाग पहनाकर तथा पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने माला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया। उनको यादगार और भावभीनी विदाई दी गई।

आयोजित सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक दमन कुमार झा ने केशियर विकास कुमार के कार्यकाल की काफी सराहना करते हुए कहा कि आगे ये और भी अपने जीवन में उच्च पथ पर बढ़ेंगे। उन्होंने विकास कुमार की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। खाड़ा के पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल, एवं भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण के साथ मुखिया ध्रुव ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं।

पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल ने खाड़ा शाखा के युवा कैशियर के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास एक अच्छे बैंक कर्मचारी की भुमिका निभाई है। उन्होंने खाताधारकों के साथ-साथ,आमजन तथा बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ मर्यादित आचरण के साथ कार्य किए। उन्होंने कहा कि केशियर विकास कुमार जहां भी रहेंगे,वहां के शाखा  कार्यालय को बेहतर सेवा प्रदान करते रहेंगे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों सहित जीविका दीदियों ने भी उनको उपहार भेंट की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता आदरणीय जवाहर मिश्रा,सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,ब्रह्मदेव रजक,राना झा आदि ने उनके कार्य करने की शैली की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी है।

विदाई समारोह के अवसर पर कैलाशपति पंडित,राजेश ठाकुर,शिवेंद्र सिंह,प्रमोद कुमार पासवान, सुजित कुमार,अभिषेक कुमार,प्रदीप पासवान, विनोद कुमार,बैंक मित्र संजू संजना,सीएम निशा कुमारी,बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी,रिंकु कुमारी, कुन्दन कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी