आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किया जांच,दिए आवश्यक निर्देश

🔴 उदाकिशुनगंज के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का पदाधिकारी के टीम ने सोमवार को किया जांच।

रिपोर्ट: पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में जिला से गठित टीम ने जांच किया। 

इसी क्रम में जहां खाड़ा पंचायत में सभी आंगनबाड़ी केंद्र का प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी ने जांच किया तो वहीं नया नगर में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा बुधामा और शाहजादपुर सहित अन्य पंचायत में भी जिला से गठित टीम ने जांच की।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि खाड़ा पंचायत के पासवान टोला केंद्र संख्या-63,चकला बासा केंद्र संख्या-65,ब्राह्मण टोला खाड़ा केन्द्र संख्या-159 व 160,रजक टोला केंद्र संख्या-62,पुरानी बाजार केंद्र संख्या-61,दलदली केंद्र संख्या-64,सुखासनी 59 व 162,शिनवारा केंद्र संख्या-58 तथा 161 सभी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सेविका,सहायिका एवं बच्चे की उपस्थिति के साथ स्कूल पूर्व शिक्षा, स्नेक्स एवं पोषाहार सहित टीएचआर वितरण की जांच की गई। सभी केन्द्रों पर लाभुकों को टीएचआर वितरण की जा रही थी। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्रों पर पहुंचकर केन्द्र की स्थिति,रसोई घर,पेयजल,शौचालय, बिजली एवं अन्य गतिविधियों की भी जांच की गई। 

कृषि पदाधिकारी ने सभी सेविकाओं को केन्द्र की बेहतर व्यवस्था हेतु स्वच्छता और बच्चों को शत-प्रतिशत पोषाक के साथ स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए उपस्थिति पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह