पुरानी बाजार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्मालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
🔴बच्चों की शैक्षणिक प्रगति,सीखने की चुनौतियों तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर खुली और सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर : संजय।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित खाड़ा पुरानी बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का भव्य आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम के नेतृत्व एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मासिक संगोष्ठी का महत्वपूर्ण थीम--हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व ही विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भी प्रधानाध्यापक की ओर से भेजा गया था,जिसमें सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया था कि वे अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में अनिवार्य रूप से भाग लें।
इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधान संजय कुमार राम ने कहा कि यह संगोष्ठी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, सीखने की चुनौतियों तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर खुली और सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर है।
विद्यालय के वरीय शिक्षक दयानंद झा ने संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों की सीख मजबूत होगी। शिक्षकों के मार्गदर्शन से सुधार की स्पष्ट दिशा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, और पोषण पर मिलकर ठोस कार्ययोजना बनेगी।
विद्यालय के शिक्षक अशोक मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर मिलकर सभी के प्रयास से ठोस कार्ययोजना बनाई जा सकती है।
विद्यालय की शिक्षिका श्री मति सुलोचना देवी, शिम्पी कुमारी एवं निवेदिता वर्मा ने संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति ही आपके बचाएं सर्वांगीण विकास की नींव है।
कार्यक्रम में अहम भूमिका में विद्यालय के शिक्षा सेवक बुद्धन रजक ने कहा कि सभी अभिभावक भी इस संगोष्ठी में अपनी अपनी जिम्मेदारी साझा कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सुझाव दें, ताकि हमलोगों के प्रयास से बच्चे अपना नाम जिले व राज्य स्तर पर पहुंच कर अपना परचम लहरा सकें।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम ने सभी अभिभावकों से अपने अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की भी अपील की। इस मौके पर कई अभिभावकों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार राम सहित सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर अभिभावक सह ग्रामीण कैलाश पासवान, अध्यक्ष सहदेव ऋषिदेव, सचिव रिंकू देवी, गोपाल साह, विद्याकर मेहता, जनक मेहता, मनोहर मेहता, चमकलाल ऋषिदेव,हीरा ऋषिदेव सहित दर्जनों अभिभावकों ने आयोजित संगोष्ठी में अपनी भागीदारी निभाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक