श्रीकृष्ण बाबू मेमोरियल कोचिंग सेंटर का खाड़ा में फीता काटकर हुई शुरुआत
🔴 श्रीकृष्ण बाबू के स्मृति में नए कोचिंग सेंटर का किया गया उद्घाटन।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर-7 निवासी अधिवक्ता सह कोचिंग संचालक स्व. कृष्ण बाबू की याद में 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को कोचिंग की नई पारी की शुरुआत फीता काटकर की गई।
बताते चलें कि श्री कृष्ण बाबू अगस्त 25 में दैहिक लीला समाप्त कर स्वर्गलोक सिधार गए थे। उन्हीं के स्मृति में उनके एकलौता पुत्र आत्मज कुमार झा उर्फ मानस कुमार झा द्वारा कोचिंग संचालन का कार्य शुरू किया गया। श्रीकृष्ण बाबू मेमोरियल कोचिंग के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
कोचिंग उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां स्वर्गीय कृष्ण बाबू की पत्नी रीता देवी ने की। वहीं श्रीमती रीता देवी ने सभी अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर कोचिंग की विधिवत नई शुरुआत की। सभी ने बारी-बारी से श्रीकृष्ण बाबू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ की।
इस मौके पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि मानस कुमार झा एक अच्छे अनुशासित निजी शिक्षक के रुप में कार्य कर रहे हैं। इनके कोचिंग के उद्घाटन ने फिर से श्रीकृष्ण बाबू के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर यादों को ताजा कर दिया है। उन्होंने कोचिंग के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कोचिंग संचालक मानस कुमार झा ने कहा कि हम कोचिंग में विशेषकर कक्षा बीएसईबी पैटर्न के माध्यम से - 9 से 12 तक के बच्चे को शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि विशेषकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में विज्ञान और कला संकाय के बच्चों का नामांकन आरंभ कर दिया गया है। मानस ने कहा कि 10वीं बोर्ड और 12वीं के बच्चों की 100% सफलता की गारंटी ली जा रही है। अभिभावक एक बार अवश्य हमें अपने बच्चे के लिए शिक्षा सेवा प्रदान करने का अवसर दें।
इस मौके पर वार्ड सदस्य राजकिशोर राम,डॉ अमर कुमार अमर,जयकृष्ण झा,दिनेश झा, गोपालचंद्र झा, राघवेन्द्र झा,शंकर झा,सजन ठाकुर, रिंटू झा,शैलेन्द्र राम,जवाहर राम, अशोक सिंह,बबन मिश्रा, शिक्षित कुमार, सोनू जी (लगमा) सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक