खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह
🔴 बैंक कर्मचारी और गणमान्यों ने बैंक शाखा में आयोजित विदाई समारोह में भाग लेकर शाखा प्रबंधक राहुल को दिया भावपूर्ण विदाई।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में संचालित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी का तबादला हो गया। उनका तबादला सहरसा जिला के महुआ बाजार शाखा में किया गया। उनके तबादले और विदाई समारोह बैंक परिसर खाड़ा में मंगलवार को आयोजित की गई। 16 दिसंबर को शाखा के कर्मचारी और गणमान्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उनका विदाई समारोह आयोजित की।
कांग्रेस नेता आदरणीय जवाहर मिश्रा, लीलाधर झा और भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा ने संयुक्त रूप से माला और मैथिल पाग पहनाकर उनका सम्मान पूर्वक सादर विदाई दी। इधर मकान मालिक राना झा ने उन्हें चादर भेंट की।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने उनके कार्यकाल को सराहा। उनके द्वारा किए गए ऋण वसूली की भी उन्होंने चर्चा की। चंदन कुमार झा ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी पूर्वक अबीर गुलाल लगाकर विदा की।
इसके साथ ही समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा ने भी उनके कार्यकाल को सराहते हुए मिठाई खिलाकर विदाई दी।
🔴 विदाई समारोह के अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा :
श्री राहुल बताते हैं कि उनका पहला पदस्थापना वर्ष 2014 में कटिहार जिला के पोठिया शाखा में हुआ था। उसके बाद उनका भिन्न-भिन्न शाखा में पदस्थापना हुआ। केशरी पूर्णियां के चंपानगर शाखा से अगस्त 2021 में खाड़ा शाखा में योगदान दिए। आज करीब साढ़े चार साल के दौरान शाखा के करीब 12-13 हजार खाताधारकों का प्यार उन्हें लगातार मिलता रहा। उन्होंने कहा कि इस दरम्यान उन्हें इस गांव से बहुत प्यार मिला। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और बैंक के ऋण जमा करवाने की उपलब्धि भी प्राप्त हुई।
विदाई समारोह के अवसर पर खाड़ा के पूर्व सरपंच ललित नारायण राम,गुड्डू कुमार ठाकुर,विकास आर्यन,विरेन्द्र कुमार सुमन,ओंकार, राजेश कुमार ठाकुर,अभिषेक कुमार,समाजसेवी दुर्गेश मंडल,प्रमोद पासवान, सतेन्द्र ठाकुर,राघवेन्द्र झा,बैंक मित्र संजू संजना,सीएम निशा देवी,कुन्दन देवी,रानी देवी ने भी बारी-बारी से फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और दर्ज़नों शुभचिंतकों ने उन्हें गिफ्ट देते हुए गले मिलकर उनको भावपूर्ण विदाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक