विश्व पर्यावरण दिवस : शाहजादपुर में मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम ने लगाया फलदार पेड़

🔴 अमृत सरोवर के समीप लगाया गया फलदार वृक्ष।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के शाहजादपुर पंचायत स्थित अमृत सरोवर के समीप शुक्रवार को पंचायत के युवा मुखिया प्रतिनिधि जयजय राम यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार वृक्ष लगाकर उपस्थित दर्जनों लोगों के बीच पर्यावरण का संदेश दिया। 

इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए खासकर युवाओं को आगे आने की अपील की।

वृक्षारोपण के अवसर उपस्थित मनरेगा कार्यालय के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने भी पर्यावरण दिवस पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के हित पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की। 

इस मौके पर शाहजादपुर पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मनीष कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण कर हमलोग अपनी भविष्य को बेहतर एवं सुरक्षित कर सकते हैं। 

इस अवसर पर कार्यपालक सहायक शिवम कुमार, पीआरएस मनीष कुमार राज, पंचायत सचिव माया कुमारी, उपमुखिया अनिता देवी, प्रमोद ऋषिदेव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी