भाजपा मंडल महामंत्री अनिल को दी गई श्रद्धांजलि,शोकसभा में पहूंचे दर्जनों नेता और जनप्रतिनिधि
🔴 अनिल सादगी,सेवा और संघर्ष के प्रतीक थे : रितेश (पूर्व मुखिया)
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के बुधामा शक्ति केंद्र के बैजनाथपुर में सोमवार को भाजपा नेता सह ग्रामीण चिकित्सक अनिल गुप्ता के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस शोकसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
🔴 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध चौधरी ने कहा:
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने कहा कि अनिल गुप्ता भाजपा के एक कर्मठ,ईमानदार और जन समर्पित नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने का कार्य किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्र के विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव के लिए निरंतर कार्य किया।
🔴 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा:
भाजपा नेता चंदन कुमार झा ने कहा कि उनका निधन न केवल भाजपा परिवार बल्कि बुधामा सहित पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वो सौम्य-सरल और मिलनसार भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे।
🔴 बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश ने कहा:
बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह ने कहा कि अनिल गुप्ता का जीवन सादगी,सेवा और संघर्ष का प्रतीक था। वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कई युवाओं को राजनीति और समाजसेवा की प्रेरणा मिली।
🔴 समाजसेवी रमेश चंद्र आचार्य ने कहा :
शोक सभा में मौजूद समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता रमेशचंद्र आचार्य ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनिल गुप्ता एक मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। सभा का समापन “अनिल गुप्ता अमर रहें” के नारों और भावुक माहौल के बीच किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद सिंह,मंटू कुमार यादव,बिपीन कामती,सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,पवन कुमार सहनी,राम खेलावन झरी लाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, शंकर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक