आंधी में गिरी पानी की टंकी,पेय जल को तरस रहे लोग
🔴 सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी हर घर,नल जल योजना हो रही फ्लॉप साबित।
🔴 जलमीनार बनीं शोभा की वस्तु,ठप पड़े पेयजल आपूर्ति से ग्रामीण परेशान।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज /मधेपुरा।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के कई वार्डों ही नहीं, बल्कि विभिन्न पंचायतों में सरकार की नल जल योजना फ्लॉप साबित हो रहा है।
🔴 बुधामा के सरपंच कहते हैं:
बुधामा पंचायत के सरपंच सह उदाकिशुनगंज प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'सात निश्चय' का एक प्रमुख हिस्सा नल जल योजना है। जिसका लक्ष्य राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को पाइप द्वारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। पर उदाकिशुनगंज के कमोबेश सभी पंचायतों में पेय जल आपूर्ति खराब स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि बुधामा पंचायत के वार्ड संख्या -09 में वैसे तो वर्षों से जल मीनार लगा दिया गया था पर पेय जल आपूर्ति जनता को एक दिन भी मयस्सर नहीं हो सका। सरपंच मनोज ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तेज आई आंधी तुफान में जल मीनार पर रखा खाली दो बड़ा टंकी करीब सौ फीट आगे गिर गया।
मिल रही जानकारी से नल जल की वास्तविक स्थिति कहीं पानी सप्लाई नहीं तो कहीं-कहीं भैंस और गाय के नहाने के काम में प्रयुक्त किया जाता है पानी।
इधर खाड़ा पंचायत की वास्तविकता यह है कि पंचायत के सभी घरों में जन मानस को नल का कनेक्शन भी सुलभ नहीं हो सका है। पीएचईडी विभाग की यह योजना पंचायत के प्रत्येक वार्ड में केवल आधी आबादी को ही कनेक्शन मिल पाया है। आधी आबादी अबतक कनेक्शन के इंतजार में आश लगाए बैठे हैं।
🔴 पीएचईडी एसडीओ ने कहा :
उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पीएचईडी के सहायक अभियंता (एसडीओ) ने कहा कि हवा में टंकी गिर जाने की जानकारी मिली है। त्वरित गति से अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण,जदयू के पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल सहित पंचायत की जनता द्वारा नल जल कनेक्शन और जलापूर्ति को लेकर वरीय पदाधिकारी से जल्द से जल्द दुरूस्त करने की मांग की है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक