ग्राम सभा : खाड़ा में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन,स्वच्छता कर्मियों को मुखिया ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
🔴 ग्राम सभा में विभिन्न मुद्दों पर मुखिया ने किया विचार विमर्श।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभा कक्ष में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार निदेशक बिहार पटना के निर्देशानुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधेपुरा के आदेशानुसार यह विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से आए वार्ड सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए अपने वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्य को रेखांकित किया।
इस मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने भी ग्राम सभा को लेकर विभिन्न जानकारी से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। सभा के अंत में मुखिया ध्रुव ने सभी स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से अपने अपने वार्डों में सफाई करने हेतु निर्देशित किए।
ग्राम सभा के दौरान उपस्थित स्वच्छता पर्यवेक्षक विभाकर झा को भी जवाबदेही तय करते हुए पंचायत के सभी वार्डों में सफाई कार्य का प्रतिदिन जायजा लेने हेतु भी निर्देश दिए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक