प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफलतम 10 वर्ष पर एचएससी में दर्जनों गर्भवती महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य सलाह

🔴 एचएससी सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर,बुधामा में गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।


उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के बुधामा पंचायत में संचालित एचएससी सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दर्जनों गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर ने सभी कर्मियों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी दी तथा विभिन्न सावधानियों को बरतने की भी सलाह दी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) की 9 जून को सफलतम 10 वर्ष पर चर्चा करते हुए मुहम्मद सकील अख्तर ने कहा कि पीएमएसएमए की शुरुआत 9 जून 2016 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। 9 जून 2026 को 10 वर्ष पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।  श्री अख्तर ने कहा कि इसके तहत हर महीने की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क और व्यापक स्वास्थ्य जांच की जाती है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता। प्रत्येक वार्ड में कार्यरत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती माता से संपर्क कर उनको स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल तक लाने में सहयोग प्रदान करती है। जिससे ही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) सफल हो पाई है।

इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर दवा और प्रसव पूर्व सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर एएनएम और दर्जनों आशा कार्यकर्ता तथा गर्भवती महिला उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)