खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन ने किया योगदान,किया गया भव्य स्वागत और अभिनन्दन

🔴 खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ददन का हुआ भव्य स्वागत और अभिनन्दन।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।



मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा में संचालित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार केशरी के तबादला के बाद सोमवार को नए शाखा प्रबंधक ददन कुमार झा ने शाखा में पदभार ग्रहण किया। शाखा प्रबंधक ददन मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा शाखा से तबादला होकर खाड़ा शाखा में योगदान किए हैं। 
श्री झा कहते हैं कि वो पहला योगदान वर्ष 2014 में दरभंगा जिला के लहरिया सराय शाखा में दिया था। उसके बाद उनका भिन्न-भिन्न शाखा में पदस्थापना हुआ और वर्तमान में सोमवार 22 दिसंबर 2025 को खाड़ा शाखा में योगदान दिए। 

उन्होंने पत्रकार के प्रश्न के जबाव में कहा कि शाखा में व्यवसायिक उपलब्धि तब ही संभव होगा जब ऋण वापसी भी सही समय से ऋण धारक करते रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी जमाकर्ताओं का हरवक्त बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान ससमय करने को तत्पर रहेंगे।

22 दिसंबर सोमवार को मकान मालिक राना झा,शाखा के खजांची विकास आर्यन,शिवेन्द्र सिंह,विवेक कुमार सिंह सहित गणमान्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से उनको माला व पाग पहनाकर तथा भाजपा नेता चंदन कुमार झा व राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया।

वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,कांग्रेस नेता आदरणीय जवाहर मिश्रा,लीलाधर झा और भूतपूर्व मुखिया दिगंबर झा,सेवानिवृत्त शिक्षक सह पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,ब्रह्मदेव रजक,समाजसेवी रघुनंदन मिश्रा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

योगदान के अवसर पर संजीव कुमार कश्यप,राजेश कुमार ठाकुर,बैंक मित्र संजू संजना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह