खाड़ा में स्थाई ओपी के लिए मुख्यमंत्री से की गई मांग,प्राथमिकी दर्ज कराने में जनता को हो रही परेशानी

🔴 थाना से 25 किलोमीटर दूर है खाड़ा,सूदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण होती रहती है घटना।

🔴 ई मेल से भेजे गए क्षेत्रीय जनता के आवेदन में जल्द स्थाई ओपी की मांग की गई है।

🔴 2025 में गृहमंत्री,बिहार को भी लिखा गया था मांग पत्र।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज /मधेपुरा 

उदाकिशुनगंज थाना के सूदूरवर्ती और तीन जिले (मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया) से सटे सीमावर्ती इलाके  खाड़ा पंचायत में स्थाई ओपी देने की मांग जोर पकड़ ली है। 

भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,सरपंच मुन्नी देवी सहित क्षेत्रीय जनता के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री को प्रेषित आवेदन में लिखा गया है कि हमलोग मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती और तीन जिले (मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया) के सीमावर्ती पंचायत खाड़ा का निवासी हैं। 

आए दिन इस क्षेत्र में हत्या,छिनतई,चोरी और राहजनी आदि जैसी घटनाएं घटित होती रहती है। हमारे क्षेत्र में पुलिस कैंप करीब 1970 की दशक से लेकर कमोबेश अब तक संचालित है। वर्तमान समय में इस इलाके से थाना की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। यहां की  चार पंचायत खाड़ा, बुधामा,शाहजादपुर एवं नयानगर की जनता को किसी मामले को  लेकर थाना जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी का फायदा अपराधी तथा चोर,उचक्के लगातार उठाता रहता है। 

अतः श्रीमान से आग्रह किया  जाता है कि तीन जिले से सटे सीमावर्ती पंचायत खाड़ा में एक स्थाई पुलिस ओपी की सुविधा प्रदान की जाए,जिससे इस क्षेत्र की चार पंचायत (खाड़ा,बुधामा, शाहजादपुर और नयानगर) की जनता को प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही क्षेत्र में अमन चैन की सुव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था मिल सके। 

आवेदन में लिखा गया है कि खाड़ा में बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध है। हमलोगों को उपरोक्त ओपी हेतु आदेश प्रदान करते हुए  क्षेत्र के अमन चैन में सहायक स्थाई ओपी बनाने की कृपा प्रदान की जाए।

मेल द्वारा भेजे आवेदन को  जिलाधिकारी मधेपुरा,पुलिस अधीक्षक मधेपुरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज को  भी प्रतिलिपि भेजा  गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी