स्मार्ट पंचायत खाड़ा; बिहार सरकार बना रही पंचायत को स्मार्ट,खाड़ा चौक पर लगे आठ सीसीटीवी कैमरे

 🔴 पंचायत में जनता की सुरक्षा हेतु खाड़ा चौक,मनरेगा भवन और पंचायत सरकार भवन में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे।

🔴 त्रिनेत्र (सीसीटीवी) से अब बच नहीं सकेंगे नशेरी,चोर-उचक्के और  संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अपराधी।

🔴 सीसीटीवी कैमरे अब हर गतिविधि पर नजर रखेगा और प्रशासन को इससे मिलेगी बेहतर सहयोग।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क/मधेपुरा।

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत में शनिवार को दो स्थानों पर सरकारी कैमरे लगाए गए हैं।

मिल रही जानकारी से यह कैमरा पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के टाइड फंड (वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त) से षष्टम राज़ वित्त आयोग से पंचायत कार्य एजेंसी द्वारा लगाए जा रहे हैं। जिससे पंचायतों को स्मार्ट विलेज बनाने में मदद मिल रही है।

पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा यह योजना पंचायत को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिसे 'स्मार्ट विलेज' पहल के तहत लागू किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह कैमरा पंचायत स्तर से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत में तत्काल तीन स्थान खाड़ा चौक,पंचायत सरकार भवन एवं खाड़ा पंचायत के बरहकोल स्थित मनरेगा भवन में कैमरा लगाया जाएगा। जिसमें आज दो जगह खाड़ा चौक और बरहकोल मनरेगा भवन में कैमरा लगाया जा चुका है। इसके बाद कल रविवार को पंचायत सरकार भवन में लगाया जाएगा।
बताते चलें कि बिहार सरकार की यह  योजना शराबबंदी और अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर साबित होगा। पंचायत में चौक-चौराहों व अन्य सरकारी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से शराबी,उचक्के, नशेरी और नाबालिग बाइक राइडर्स तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखी जाएगी और समय पर पुलिस प्रशासन के लिए सबूत भी इससे मिल सकेगा। कैमरे से अवैध गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी और पंचायतों को सुरक्षित बनाया जा सकेगा। 

विदित हो कि मुखिया,सरपंच और थाना प्रभारी के पास इस कैमरों का एक्सेस होगा। इसके लिए पंचायत कार्य एजेंसी पंचायती राज विभाग फंड का उपयोग कर रहा है। यह योजना स्मार्ट विलेज के तहत ग्राम स्तर पर तकनीकी निगरानी बढ़ाने का हिस्सा है। जिसमें भविष्य में पंचायतों के प्रवेश/निकास बिंदुओं और अन्य गतिविधियों पर भी नज़र रखी जाएगी। 

इस अवसर पर सरपंच मुन्नी देवी,भाजपा नेता चंदन कुमार झा,दुर्गेश मंडल,सुमित कुमार सिंह,निरंजन पासवान,उमेश प्रसाद सिंह,छोटी मुखिया एवं तकनीकी सहायक रूपेश कुमार व रितेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह