बुधामा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार सिंह ने बीपीआरओ को आवेदन देकर जताई न्याय की उम्मीद
🔴 सरपंच ने पद एवं प्रतिष्ठा का विषय बनाते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया आवेदन।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार।
उदाकिशुनगंज /मधेपुरा।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा ग्राम कचहरी के सरपंच मनोज कुमार सिंह को थाना से धारा 126 के तहत प्रतिबंधित किए जाने पर उन्होंने इसे पद एवं प्रतिष्ठा का विषय बनाते हुए अपने संबंधित विभाग प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
सरपंच ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से पत्रांक- 25,दिनांक-04.06.26 को आवेदन देकर न्याय की उम्मीद जताई है। दिए आवेदन में सरपंच मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि थानाध्यक्ष द्वारा मेरे ऊपर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। जिस मामले में उन पर यह कार्रवाई की गई है, बुधामा पंचायत के विकास कार्य में गड़बड़ी को लेकर जिला एवं प्रखंड से अधिकारी जांच को आए थे। जांच के दिन हम पंचायत से बाहर थे। इसमें हमारी कहीं से कोई संलिप्तता भी नहीं है। हम न्यायिक पद पर बैठे एक प्रतिष्ठित लोग के साथ-साथ सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी हैं। पदाधिकारी को भेजे गए पत्र द्वारा सरपंच मनोज कुमार सिंह ने न्याय की मांग की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक