विश्व पर्यावरण दिवस : पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं वन पशु रक्षकों ने विभिन्न स्थानों पर लगाया फलदार और छायादार वृक्ष

🔴 बुधामा पुलिस कैंप पर प्रभारी विक्की रविदास ने लगाया पेड़।

🔴 एचएससी परिसर में सीएचओ तथा  अपने निवास स्थान पर सरपंच ने लगाए पेड़।
🔴 वन पशु रक्षक ने भी नहर पर लगाए वृक्ष।

रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा ।

मधेपुरा जिला अन्तर्गत उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधामा पंचायत के पुलिस कैंप,स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जहां बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास ने विकास भवन में संचालित पुलिस कैंप परिसर में आम का फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक किया। वहीं बुधामा में संचालित एचएससी सह आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर मु.शकील अख्तर ने एचएससी परिसर तथा बुधामा पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आशा कार्यकर्ता पुष्पांजलि कुमारी के साथ अपने निवास स्थान परिसर तथा सरकारी नहर पर वन रक्षकों ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर लोगों को इसके प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास ने कहा कि लोगों को जलवायु परिवर्तन,प्लास्टिक प्रदूषण, और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक होना होगा। इसके लिए सभी लोग अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन अथवा किसी भी उत्सव पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी पर बढ़ रही गर्मी को नियंत्रित करने में सहायक बन सकते हैं।

इधर बुधामा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ मु.शकील अख्तर तथा बुधामा के सरपंच मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि दुनिया भर के लोगों,सरकारों और उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल देना होगा। सीएचओ शकील अख्तर ने कहा कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण प्रदुषण से मुक्ति हेतु एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि सूर्य द्वारा बढ़ रही उमस और  तपन से पृथ्वी पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इससे बचाव का मात्र एक ही रास्ता है पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,एएनएम कनक कुमारी, आशा पुष्पांजलि कुमारी, किशोर कुमार शर्मा,वन पशु रक्षक विकास कुमार, कर्मवीर सहनी सहित अन्य मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

बुधामा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का डीपीआरओ ने की जांच,जांच से असंतुष्ट दिखे पदाधिकारी