खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
खाड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती मनाई गई,नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र खाड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी बड़ी ही भव्य तरीके से समारोह पूर्वक मनाई गई। जन्म शताब्दी शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास पर 25 दिसंबर को 2 बजे दिन में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता त्रिभुवन मिश्रा ने की तथा मंच संचालन भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया साथ ही पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता अरविंद सिंह के साथ ही खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर मौजूद थे।
वरिष्ठ नेता त्रिभुवन मिश्रा ने जहां उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला वहीं भाजपा नेता अरविंद सिंह ने उनके द्वारा रचित एक कविता पर प्रकाश डाला।
मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि अटल जी की जन्म शताब्दी केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों,मूल्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का अवसर है।
अरविंद सिंह ने अटल जी के नेतृत्व में सुशासन,सामाजिक समरसता और विकास की नई दिशा तय होने की बात कही।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजित सिंह ने उनकी रचित कविता "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा,काल के कपाल पर लिखता और मिटाता हूं" को प्रस्तुत किया और उनके प्रधानमंत्रित्व काल को याद कर उन्हें नमन किया।
इधर भाजपा नेता सुबोध चौधरी गणगण ने अटल जी के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक समरसता और विकास की नई दिशा तय होने की बात कही।
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने उन्हें भाजपा शासन में भारत रत्न दिए जाने और उनके देश के लिए किए गए विभिन्न कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताया,जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र को सशक्त किया।
भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा ने भाजपा के दो सांसद से लेकर वर्तमान में भाजपा की यात्रा पर प्रकाश डाला।
समाजसेवी रमेश चंद्र आचार्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान देश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर ने अटल जी के जीवन को सादगी, राष्ट्रभक्ति,सहिष्णुता और विचारशील नेतृत्व का अनुपम उदाहरण बताया।
इस मौके पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी नेता,मुख्य अतिथि,पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित समाजसेवी को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह,भाजपा नेता राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह,मंडल महामंत्री रमण कुमार झा,मंडल कोषाध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह,मालिक राय,मिठन ऋषिदेव,राघवेंद्र झा, रंजित कुमार ठाकुर,राजकिशोर राम, पंडित बिनोद झा,शशिभूषण झा,सुमन झा, ज्योतिष झा,दीपक मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक