''गुड गवर्नेंस डे" पर कृषकों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी
🔴 किसान होंगे जैविक खेती से मजबूत : शंकर।
रिपोर्ट : पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।
प्रखंड मुख्यालय स्थित क़ृषि कार्यालय में "गुड़ गवर्नेंस डे" को जय जवान,जय किसान जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान बिषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
कृषि कार्यालय उदाकिशुनगंज में गुरूवार को आयोजित संगोष्ठी में आत्मा के बीएओ शंकर कुमार की गरिमामई उपस्थिति में अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आत्मा के बीएओ शंकर कुमार ने कहा कि 'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती से मजबूत होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उदाकिशुनगंज बीएओ राजेश कुमार ने कहा कि दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, बिहार को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का सरकार का प्रयास है।
इस अवसर पर एसी मनीष कुमार,बिनोद पासवान जनसेवक,कृषि कॉर्डिनेटर मनीष कुमार, कुमार सानु,आनंद कुमार अमर, देवेंद्र कुमार, रंजित कुमार,संदीप कुमार, सिद्धार्थ राज सहित दर्जनों कृषक मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक