फॉर्मर आईडी पंजीकरण में आई तेजी,बीडियो ने कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
🔴 शिविर में एग्री स्टेक पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण सुबह में परेशान दिखे किसान।
🔴 दोपहर के बाद सर्वर सही होने के बाद फार्मर रजिस्ट्रेशन में आई तेजी।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में दूसरे दिन तेजी देखी गई। पदाधिकारी शिविर का जायजा लेते रहे।
▪️ शुक्रवार को हुआ पंजीकरण:
समाचार लिखे जाने तक शुक्रवार को देर शाम खाड़ा पंचायत में 23,बुधामा में 22,नयानगर में 35,शाहजादपुर में 25 किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण का कार्य किया गया।
▪️ गुरूवार को पंजीकरण:
वहीं गुरूवार को फार्मर आईडी पंजीकरण खाड़ा- शुन्य,बुधामा-5,नयानगर-32 एवं शाहजादपुर-शुन्य रहा था।
शिविर में फार्मर आईडी पंजीकरण और ई-केवाईसी के किए जा रहे कार्य का उदाकिशुनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलज़ारी लाल पंडित एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार खाड़ा पंचायत के विकास भवन तथा नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में निरीक्षण किया। जहां सर्वे अमीन अमनकुमार,कृषि समन्वयक मनीष कुमार, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार तथा नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार व किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक मौजूद थे।
इधर बुधामा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में अंचल अमीन सदानंद कुमार, कृषि सलाहकार परमानंद मंडल, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार,शाहजादपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा शिविर में मौजूद रहे।
▪️ शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश:
बीडियो गुलज़ारी लाल पंडित खाड़ा में विकास भवन में हो रहे फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रखंड से मिले पंचायत को टार्गेट को हर संभव पूरा करना है। उन्होंने सभी कर्मी से साफ लहजे में कहा कि किसी भी स्थिति में फार्मर आईडी पंजीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कृषक से अपील किया है कि ऐसे कृषक जिनका फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर आइडी बनवा लें जिससे कृषि से संबंधित विभिन्न लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि पंचायतों में एक दिन शिविर बढ़ा दिया गया है। 10 जनवरी 2026 को भी हर पंचायत में अन्य दिनों के भांति किसानों के फार्मर आईडी व ई-केवाईसी हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिविर में कार्यरत सभी कर्मचारियों से ससमय उपस्थित होने और देर शाम तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
▪️ शिविर में पहुंचे प्रखंड कृषि पदाधिकारी:
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं,वे विभाग के निर्देशानुसार अपना फार्मर आईडी पंजीकरण करवा लें साथ ही ई-केवाईसी अविलंब करवा लें,ताकि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ ससमय मिलता रहे।
▪️ किसान की समस्या पर एक नजर:
इधर सैंकडों किसान किसान सम्मान निधी से नाम छटने की डर से परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ किसान के आपसी बंटवारा नहीं होने के कारण स्वयं के नाम से लगान रसीद नहीं होने के कारण अपना फार्मर आईडी बनाने में जटिलता को बता रहे हैं कुछ दाखिल -खारिज के लिए दिए आवेदन पर कार्य नहीं होने का शिकायत कर रहें हैं। कुछ को परिमार्जन में नाम शुद्धि एवं रकवा शुद्धि आदि तथा अपने पत्नी अथवा पति के नाम से कट रहे लगान रसीद दिखाते हुए फार्मर आईडी पंजीकरण के लिए अपात्र होने का डर है। शुक्रवार को भी खाड़ा पंचायत के सैंकड़ों किसान खाड़ा पंचायत के बकेट नहीं कार्य करने से वापस खाली हाथ लौटे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक