जनवितरण प्रणाली दुकानदार को महीनों से नहीं मिला है मार्जिन मनी,कैसे चले घर,परेशानी
🔴 सात-आठ महीनों से नहीं मिला है मार्जिन मनी।
रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड ही नहीं कमोबेश बिहार के सभी प्रखंड के पंचायत में चल रहे जन वितरण प्रणाली दुकानदार का हालात दयनीय स्थिति से गुजर रहा है।
केन्द्र सरकार जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के मांगों पर विचार करने को लेकर सुस्त रवैया अपना रही है। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सात-आठ महीनों से मार्जिन मनी नहीं मिला है। ऐसा शाहजादपुर पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार ध्रुव कुमार झा का कहना है। उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार सरकार का एक मजबूत अंग है। केन्द्र सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए ईपीडीएस पोर्टल,स्मार्ट पीडीएस पोर्टल,एई पीडीएस बिहार आदि पोर्टल संचालित की गई है। जिसमें राशन कार्ड का विवरण,डीलर की जानकारी, मासिक राशन आवंटन, राशन कार्ड हेतु आवेदन,शिकायत और शिकायत निवारण की जानकारी ट्रेक करने जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर राशन वितरण प्रणाली के स्टॉक और दैनिक वितरण की रियल-टाइम जानकारी भी उपलब्ध होती है। उन्होंने खासकर डीलर को मिल रहा अनाज का आवंटित बोरा सहित कम तौल,गोदाम में रखे अनाज का चूहे द्वारा किए जा रहे बर्बादी आदि का जिम्मेदार होना ज्यादा घातक बताया है।
जनवितरण प्रणाली दुकानदार को महीनों से नहीं मिला है मार्जिन मनी,कैसे चले घर,परेशानी
🔴 ध्रुव कुमार झा (डीलर) के बयां को देखने और सुनने हेतु नीचे दिए लिंक क्लिक करें :
श्री झा ने कहा कि पीडीएस दुकानदार को तीन लोगों के साथ काम करना पड़ता है। एक कर्मी पाॅस मसीन पर,दूसरा तौलने में तथा तीसरा अनाज उठाव और गोदाम की साफ-सफाई हेतु तैनात रहते हैं। जिन कर्मी का भुगतान निजी तौर पर ज.वि.प्र.दुकानदार ही वहन करता है। उन्होंने बताया कि अनाज लाने की व्यवस्था भी इसका एक अंग है। डीलर ध्रुव झा ने आगे बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पहले 60 पैसा प्रति किलो की दर से मार्जिन मनी दिया जाता था। जिसे अब कुछ माह पूर्व बढ़ाकर 1 (एक) रपया 37 पैसा कर दिया गया है पर अभी कुछ महीनो से यह अप्राप्त है। उन्होंने अपनी मुख्य मांग में अनाज का सही वज़न,तीस हजार मानदेय किया जाना रखा है। उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार के तीस दिन के बंधे हुए कर्मी है। इसी कार्य पर ही हमलोगों का घर का सारा कार्य यथा भोजन,बच्चों की शिक्षा,बच्चियों की शादी-विवाह से लेकर परिवार के सदस्यों को बीमारी से निजात तथा माता-पिता की सेवा तक का भार है।
उन्होंने केंद्र सरकार की जन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार रोकने के लिए राशन वितरण का इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ई-पोस) मशीनों के माध्यम से बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) या आधार प्रमाणीकरण द्वारा किए गए व्यवस्था पर खुशी जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का अन्य सदस्य यदि कोई दूसरा कार्य नहीं करे तो परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो जाएगा।
डीलर ध्रुव कुमार झा की मांग का समर्थन ज.वि.प्र.संघ के सचिव सह पैक्स अध्यक्ष रमाशंकर सिंह,डीलर मणिकांत झा,डीलर नवल किशोर सिंह,डीलर रविन्द्र ठाकुर,डीलर बबूअन गुप्ता,डीलर देवेन्द्र राम,डीलर पवन सहनी,डीलर टूमन मेहता सहित दर्जनों ज.वि.प्र.दुकानदार ने किया और इसे सही भी ठहराया। सभी ने केन्द्र सरकार को इस ओर ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक