सिनवारा में युवा समाजसेवी शंभु चौधरी का समाज सेवा के क्षेत्र में एक बेहतर प्रयास,लोगों ने सराहा
🔴 सिनवारा चबियारी वार्ड नंबर-11 निवासी हैं समाजसेवी शंभू चौधरी।
🔴 सिनवारा गांव में लड़की की शादी एवं मृतक के परिवार को देंगे आर्थिक सहयोग।
रिपोर्ट: दैनिक आजतक डेस्क।
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत अन्तर्गत सिनवाड़ा चबियारी वार्ड नंबर-11 में अपने आवास पर शंभू चौधरी ने बुधवार को अपने समाज के सैंकड़ों लोगों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता युवा कार्यकर्ता शंभू चौधरी ने की। बैठक में सिनवारा में दोनों वार्ड 10 एवं 11 के लोगों ने भाग लेते हुए महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई ।
समाज सेवी युवा कार्यकर्ता शंभू चौधरी ने कहा कि बैठक से पूर्व मंगलवार को दोनों वार्ड में माइकिंग करवाकर सभी को बैठक की सूचना भी दी गई थी।
🔴 युवा समाजसेवी शंभु चौधरी के बयां को सुनने के लिए नीचे विडियो को क्लिक करें:
उन्होंने कहा कि बैठक में अनेंक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। शंभू चौधरी ने सर्वप्रथम दोनों वार्ड से आए सभी उपस्थित सदस्यों को एक-एक फलदार एवं छायादार पेड़ देकर पर्यावरण संरक्षण हेतु इसे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण के प्राण हैं,जो जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करते हैं। ये तापमान कम करते हैं और मिट्टी का कटाव रोकते हैं। पेड़-पौधे वर्षा लाते हैं और अनगिनत जीव-जंतुओं को आश्रय देते हैं तथा हमें छाया और खाने के लिए फल भी देतें हैं। पेड़ के सुखने पर हम इसे इंधन के रूप में भी प्रयोग करते हैं। इससे हम घर में फर्नीचर के लिए भी उपयोग करते हैं। इसलिए एक पेड़ मां के नाम हर व्यक्ति अपने बच्चे के जन्मदिन,उत्सव और माता-पिता के याद में अवश्य लगाकर इस मुहिम में सहयोगी बनें।
उन्होंने प्रथम चरण में संकल्प लिया कि सिनवारा गांव के दोनों वार्ड के लोगों के लिए लड़की की शादी में परिवार वालों को निजी कोष से 5100 रुपये से आर्थिक मदद करेंगे। साथ ही किसी कारणवश परिवार के किसी सदस्य के मृत्यु हो जाने पर 2500 रूपये से आर्थिक मदद और समाज सेवा के रूप में लोगों एवं आगंतुकों को भोज खिलाने हेतू खुद व लड़के के टीम को रखकर नि:शुल्क भागीदारी निभाएंगे।
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा,भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, राजेश रंजन उर्फ सोना सिंह,जदयू नेता हीरा प्रसाद सिंह,अशोक झा,कमलेश प्रसाद सिंह,रविन्द्र कुमार सिंह आदि ने इस तरह की समाजसेवा के पहल की संकल्पना करने पर समाजसेवी शंभू चौधरी को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी है।
अशोक झा ने कहा कि शंभू चौधरी द्वारा किए गए इस तरह की घोषणा न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण से लेकर इनके संकल्पों में अवश्य सहयोग करने की आवश्यकता है।
भाकपा के अरुण तांती ने कहा कि हम भी युवाओं के साथ इनके लिए संकल्प में शारीरिक सहयोग करने में सहयोगी होंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण विवेक सिंह,नरेश राम,अवधेश सिंह, कैलाश राम,उत्तम ऋषिदेव, सौदागर चौधरी, नागो मंडल, सुजित साह,जनक राम, दिनेश मुखिया,उमेश मिस्त्री,सिंघेश्वर तांती, सहित वार्ड सदस्या वार्ड नंबर-11 ममता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
मान्यवर पाठकमित्र,
आपके द्वारा संवाद को पढ़ना हमें बेहतर लगा।
आपका दैनिक आजतक (वेब मीडिया) में हम स्वागत करते हैंं।
सी.के.झा
प्रधान संपादक
दैनिक आजतक