फॉर्मर आईडी पंजीकरण हेतु आयोजित शिविर में किसानों की लगी भीड़, बीपीआरओ ने लिया जायजा

🔴 एग्री स्टेक का सर्वर कार्य नहीं करने पर खाड़ा में फार्मर आईडी पंजीकरण रहा शून्य।

🔴 प्रथम चरण का 9 जनवरी को अन्तिम शिविर 

🔴 द्वितीय चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी के बीच लगेगा पुनः शिविर।

रिपोर्ट : दैनिक आजतक डेस्क।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा,बुधामा,नयानगर एवं शाहजादपुर पंचायत में गुरुवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एग्री स्टेक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों हेतु शिविर आयोजित की गई। 

शिविर की अध्यक्षता खाड़ा पंचायत में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर,बुधामा में मुखिया पंकज कुमार सिंह, शाहजादपुर में मुखिया प्रतिनिधि जय-जय राम यादव एवं नयानगर में रूपेश कुमार झा ने की। 

खाड़ा पंचायत के विकास भवन में जहां सर्वे अमीन अमन कुमार व कृषि समन्वयक मनीष कुमार,बुधामा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में अंचल अमीन सदानंद कुमार व कृषि सलाहकार परमानंद मंडल,शाहजादपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सर्वे अमीन विकास कुमार शर्मा और नयानगर पंचायत के पंचायत भवन में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार व किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक शिविर में मौजूद रहे।

इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा में विकास भवन में तथा बुधामा में पंचायत सरकार भवन में संचालित शिविर का प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रथम चरण में 6 जनवरी से 9 जनवरी तथा द्वितीय चरण में 18 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। बीपीआरओ ने कहा कि जमाबंदी का बकेट क्लेम एवं सत्यापन का कार्य मिशन मोड कराया जाना आरंभ है। इस शिविर में कृषक का  ई-केवाईसी जारी है। उन्होंने कृषक से  अपील किया है कि ऐसे कृषक जिनका फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर आइडी बनवा लें जिससे कृषि से संबंधित विभिन्न लाभ बिना सत्यापन के मिल सके।

इधर राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार,कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार, सुनील कुमार तथा कृषि समन्वयक मनीष कुमार एवं किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक व परमानंद मंडल  किसानों के फॉर्मर आई डी रजिस्ट्रेशन व ई-केवाईसी हेतु शिविर में मौजूद दिखे। 

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए खाड़ा में शिविर में मौजूद कृषि समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि सभी किसान जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं,वे विभाग के निर्देशानुसार अपना ई-केवाईसी अविलंब करवा लें,ताकि सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ ससमय मिलता रहे इसके साथ ही अपना फार्मर आईडी पंजीकरण भी करवा लें।

मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने बताया कि पंचायत में 9 जनवरी 2026 तक किसानों के फार्मर आईडी व ई-केवाईसी हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के कृषकों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान अपना फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन व ई-केवाईसी अवश्य करवा लें। 

बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह ने भी पंचायत के कृषकों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान ई-केवाईसी निश्चित रूप से करवा लें। जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे वे कृषि विभाग के लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने भी सभी किसानों से फार्मर आईडी पंजीकरण करवाने का भी आग्रह किया है।

गुरूवार को देर शाम तक जहां नयानगर में दर्जनों किसानों का फार्मर आईडी पंजीकरण व ई-केवाईसी का सत्यापन का कार्य किया गया वहीं खाड़ा पंचायत में एग्रो स्टेक का सर्वर कार्य नहीं करने के कारण फार्मर आईडी पंजीकरण शुन्य रहा और बुधामा में फार्मर आईडी पंजीकरण मात्र चार हो पाया । गुरूवार को शाम को घंटों इंतजार के बाद किसान निराश होकर वापस घर लौट गए।

इस मौके पर गौतमानंद झा, नरेन्द्र झा,नवीन झा,पंकज कुमार सिंह,अमर सिंह,राजेश रंजन,विनोद सिंह,चंदन कुमार झा,संजीव कश्यप,दीपक ठाकुर,तपन सिंह, जितेन्द्र सिंह,रतनदेव सिंह,भोला मेहता,नवकान्त झा सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)