स्वास्थ्य सेवा कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ. नवीन

🔴स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए डॉ. नवीन

रिपोर्ट: संजीव कश्यप/मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वरीय चिकित्सक व सोनवर्षा राज के वरिष्ठ चिकित्सक, जेनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार को राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अंतर्गत नेपकॉन 25 द्वारा आयोजित  चार दिवसीय सेमिनार में स्वास्थ्य सेवा के लिए उत्कृष्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। 

इस सम्मान समारोह हेतु आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय थे। कोशी क्षेत्र के इस जाने माने वरीय चिकित्सक डॉ.नवीन कुमार को ऑल इंडिया चेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ने यह उत्कृष्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. नवीन कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किए जाने पर क्षेत्र के कई चिकित्सा जगत के जाने माने चिकित्सक सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसमें प्रमुख लोगों में  उदाकिशुनगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित सौरभ, डॉ. प्रवीण कुमार , होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता, डॉ. इरफान आलम,सीएचओ मुहम्मद सकील अख्तर,खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच मुन्नी देवी, प्रमुख अनोखा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार, भाजपा नेता सी के झा, कुमार राजेश रंजन सोना सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा,पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,डॉ.अमर कुमार अमर,सुबोध चौधरी गणगण, बुधामा के पूर्व मुखिया रितेश कुमार सिंह, सोनबरसा राज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण, डॉ. शशिभूषण कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. बसंत कुमार सहित समाजसेवी अजय सिंह, इंद्रानंद सिंह, मंटुन सिंह, राजीव कुमार सिंह मुन्ना, श्यामबिहारी केडिया, ध्रुव ट्रैक्टर हाउस के प्रोपराइटर ललित नारायण ठाकुर, नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शैल देवी, संजीव सिंह, रौशन सिंह, ललन यादव, नागेंद्र यादव,सहित कई लोगों ने वरीय चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह