उदाकिशुनगंज में गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

▪️गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए : एसडीओ

रिपोर्ट: संजीव कुमार कश्यप/मधेपुरा।

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में अनुमंडल स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर  पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ पंकज कुमार घोष ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है और इसे पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए । इस दौरान 

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  भी विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को समारोह स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही आम लोगों की भीड़ नियंत्रण, सड़क यातायात व्यवस्था, बैरिकेटिंग तथा असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया।बैठक में नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को समारोह स्थल पर स्वच्छता, पेयजल सहित अन्य चीजों की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सीय टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय पर तैयारी कराई जाए।देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और झांकियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीओ ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों की सूची तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह पर्व उत्सव के रूप में मनाया जा सके। बैठक में एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ गुलज़ारी कुमार पंडित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी, पूर्व प्रमुख विकास चंद यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार यादव,कांग्रेस नेता खोखा सिंह, ब्रजेश कुमार, हरिलाल मंडल, कमलेश्वरी मेहता, रविन्द्र राय,गजेंद्र राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज सिंह गिरफ्तार,भेजें गए जेल

8 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित : विजय कुमार (स.वि.अभि.)