बांग्लादेश में हिन्दू युवक को पीट-पीटकर हत्या मामले भाजपाईयों ने खाड़ा में निकाला आक्रोश मार्च

🔴 भाजपाईयों ने पैदल मार्च में लगाया बंगलादेश सरकार होश में आओ का नारा। 

रिपोर्ट :पुष्पम कुमार/उदाकिशुनगंज।

उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के खाड़ा शक्ति केंद्र में गुरुवार को समय करीब साढ़े 3 बजे शाम में भाजपाईयों ने बांग्लादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर कर हत्या मामले में पैदल मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर के आवास से घूमते हुए बैंक चौक व  भिन्न-भिन्न स्थानों से पैदल भ्रमण करते हुए समाप्त किया गया।

आक्रोश मार्च शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आक्रोश मार्च  भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह व भाजपा नेता अरविंद सिंह की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित हुई।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को जलाने की घटना के विरोध में मधेपुरा जिला के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्र में आक्रोश मार्च निकाला गया। इसी परिप्रेक्ष्य में खाड़ा शक्ति केंद्र में बांग्लादेश के विरोध में आक्रोश मार्च गुरुवार को निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। 

भाजपा नेता अरविंद सिंह कहा कि खाड़ा में भाजपाई सड़क पर उतरकर बांग्लादेश होश में आओ,हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो आदि नारे लगाए और आक्रोश मार्च निकालकर गुस्सा जाहिर की। 

भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी चंदन कुमार झा ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार और हत्या निंदनीय है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को संघ से जुड़े कई हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन की है। श्री झा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करते हुए बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। 

आक्रोश मार्च में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध चौधरी गणगण,उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के महामंत्री रमण कुमार झा,शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,हीरा प्रसाद सिंह,ज्योतिष झा,मालिक राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफलता : खाड़ा के अंशु ने जेईई-मेन परीक्षा में पाई सफलता,परिजनों में खुशी का माहौल,मिल रही बधाईयां

शोक : खाड़ा में सेविका माला और शिक्षाविद कृष्ण झा के निधन से शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खाड़ा बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल का हुआ तबादला,हुआ भव्य विदाई समारोह